मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में पशुपालकों को दिया बड़ा तोहफा, खोला राज्य का सातवां पशु पॉलीक्लिनिक
मीडिया रिपोर्ट, कुरुक्षेत्र :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में राज्य का सातवां पशु पॉलीक्लिनिक खोलकर पशुपालकों को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने सभी पशुपालकों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में पशुपालन अनेक चुनौतियों से घिरा है, विशेषकर बीमारियों के चलते।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना पर ₹4.67 करोड़ की लागत आई है और यह पशु चिकित्सालय पशुपालकों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि दुधारू पशुओं की कीमत लाखों में होती है, और बीमारियों का समय पर इलाज न हो तो यह बड़ा नुकसान हो सकता है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में पहले से 6 राजकीय पशु चिकित्सालय संचालित हो रहे हैं और यह सातवां पॉलीक्लिनिक पशुपालन को और बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारे पशु चिकित्सक पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं ताकि पशुओं का समय पर इलाज हो सके।
मुख्यमंत्री सैनी ने लोगों से अपील की कि हर किसी को कम से कम एक गाय का पालन करना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार गाय पालन के लिए किसानों को ₹30,000 की सब्सिडी देती है और गौशालाओं का बजट ₹2 करोड़ से बढ़ाकर ₹515 करोड़ कर दिया गया है।
उन्होंने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की बात करते हुए कहा कि हमें रसायन मुक्त खेती की ओर तेज़ी से बढ़ना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे किसानों ने दूध की नदियां बहा दी हैं, और सरकार ने युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरियां दी हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि उनकी सरकार संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा कर रही है और पत्तेदार किसानों को मालिकाना हक भी दिया गया है।
CM Nayab Saini Gifts Livestock Farmers a Major Boost with Haryana's 7th Animal Polyclinic in Kurukshetra
Media Report, Kurukshetra-
Haryana Chief Minister Nayab Saini today inaugurated the seventh state-run animal polyclinic in Kurukshetra, offering a significant gift to livestock farmers. He congratulated them and acknowledged the many challenges they face, especially diseases among dairy animals.
CM Saini informed that the project was developed with an investment of ?4.67 crore and will offer high-quality veterinary services. He emphasized that dairy animals are worth lakhs of rupees, and illness among them poses a major risk to farmers' livelihoods.
He noted that Haryana already has six government animal hospitals, and this seventh facility will further strengthen animal husbandry in the region. The Chief Minister assured that state veterinarians are fully committed to providing prompt treatment for livestock.
He urged citizens to raise at least one cow, noting that the government provides ?30,000 in subsidies for cow rearing. He also announced a major budget hike for cow shelters, from ?2 crore to ?515 crore.
Promoting sustainable practices, the Chief Minister highlighted the need to move rapidly toward natural farming. He praised Haryana's farmers for producing rivers of milk and stated that the government has provided employment to youth without bribes or recommendations.
CM Saini reaffirmed that his government is delivering on every promise made in the election manifesto, including granting ownership rights to sharecropper farmers.
Comments
No more comments to display.