केजरीवाल की झूठ की पोल खोलने से दिल्ली में बढ़ी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मांग
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा के 9 क्षेत्रों में किया जनसभाओं को संबोधित और रोड शो में हुए शामिल
-मुख्यमंत्री सैनी विधानसभा चुनाव में विपक्ष पर रहें आक्रामक और मोदी जी की योजनाओं को बतलाकर प्रचार में पार्टी प्रत्याशियों को कर रहें मजबूत
-नायब सिंह सैनी की सभाओं से दिल्ली में बढ़ा बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश, नॉन स्टाप जनसंपर्क अभियान के दौरान मिल रहे जनसमर्थन से उड़ी विपक्ष की नींद
मीडिया रिपोर्ट, नई दिल्ली।। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के झूठ की पोल खोलने के बाद दिल्ली में बेहद लोकप्रिय साबित हो रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशियों द्वारा प्रचार के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मांग की जा रही है। नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए शनिवार को दिल्ली के 9 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी सभाएं व रोड शो रखे गए।
कार्यकर्ताओं संग बजट सुनकर की प्रचार की शुरुआत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी सतीश जैन के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा से पहले सिविल लाइन एरिया में वर्ष 2025-26 के आम बजट के प्रसारण को देखने के साथ की। उन्होंने पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजटीय संबोधन सुना। इसके उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चांदनी चौक के प्रसिद्ध पकवानों का लुत्फ भी उठाया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को भी संबोधित किया और दिल्ली के विकास के लिए बीजेपी क्यों जरूरी है यह मूलमंत्र भी कार्यकर्ताओं को समझाया।
यमुना के जल का कलश लेकर बैलगाड़ी में सभा को संबोधित करने पहुंचे नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को निर्धारित शेड्यूल से अलग भी वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी पूनम शर्मा के समर्थन में रोड शो के लिए पहुंचे। पूनम शर्मा के समर्थन में गडरिया समाज द्वारा अशोक विहार की सिंध धर्मशाला में एक जनसभा भी रखी गई थी। इस जनसभा के लिए मुख्यमंत्री को बैलगाड़ी से जलूस की शकल में लाया गया। मुख्यमंत्री अपने साथ यमुना के पवित्र जल का कलश भी लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री का तलवार भेंट कर अभिनंदन करते हुए गडरिया समाज ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन देने की भी घोषणा की।
आप की विफलताओं और मोदी की उपलब्धियों पर रहा फोकस
श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में पिछले दस सालों के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार की विफलताओं को लेकर सीधा हमला किया। अपनी विफलताओं और कुप्रबंधन को छिपाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी में जहर मिलाने का झूठा प्रचार हरियाणा और दिल्ली के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यमुना उनके लिए केवल पानी का स्रोत नहीं बल्कि आस्था का विषय है। वे स्वयं यमुना का जल पीकर आए है और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के झूठ की पोल भी खोली है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा है। आठ तारीख को जब दिल्ली के नतीजे आएंगे और यहां कमल खिलेगा तो आपकी हर समस्या का समाधान होगा। जिस प्रकार हरियाणा में हमने मोदी जी की नीतियों को धरातल तक पहुंचाया, उसी तरह दिल्ली में युवाओं को शिक्षा, महिलाओं को सशक्त बनाने व आयुष्मान भारत व अन्य जनकल्याणकारी नीतियों को यहां पर लागू किया जाएगा।
इन विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सैनी ने किया प्रचार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चांदनी चौक में प्रत्याशी सतीश जैन, वजीरपुर में पूनम शर्मा, बुराड़ी से शैलेंद्र, नांगलोई से मनोज शौकीन, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, तिलक नगर से श्वेता सैनी, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, जंगपुरा से तरविंदर मारवाह, मुंडका से गजेंद्र दराल के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया और रोड शो में शामिल हुए। उनके साथ हरियाणा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी इन सभाओं में शामिल हुए। अपने सादगी भरे संबोधन से मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता का खासा ध्यान भी आकर्षित किया। दिल्ली में शनिवार को अधिकतर कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सैनी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मुख्यमंत्री के साथ एक ओर जहां लोग सेल्फी ले रहे थे वहीं दूसरी ओर उनके संबोधन की शैली को लेकर सभी क्षेत्रों में चर्चा बनी रही।
CM Nayab Singh Saini Gains Popularity in Delhi After Exposing Kejriwal’s Lies
- Addressed Public Gatherings and Participated in Roadshows in Nine Delhi Assembly Constituencies
- Aggressive Campaigning Against Opposition While Promoting PM Modi’s Policies
- BJP Workers Energized by Saini’s Rallies, Gaining Public Support Across Delhi
Media Report, New Delhi – Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini has gained immense popularity in Delhi after exposing the alleged false claims made by AAP leader Arvind Kejriwal regarding Yamuna’s water quality. The demand for CM Saini to campaign for BJP candidates in the Delhi Assembly elections has significantly increased. Recognizing his growing influence, BJP organized public meetings and roadshows in nine constituencies on Saturday.
Campaign Kickoff with Budget Discussion
CM Nayab Singh Saini began his election campaign in Chandni Chowk, supporting BJP candidate Satish Jain. Before addressing a street corner meeting, he watched the 2025-26 Union Budget broadcast with party workers in the Civil Lines area. He praised Finance Minister Nirmala Sitharaman’s budget, enjoyed Chandni Chowk’s famous delicacies, and discussed BJP’s vision for Delhi’s development.
Symbolic Yamuna Water Procession in Wazirpur
In Wazirpur, CM Saini participated in a procession on a bullock cart, carrying a sacred Kalash filled with Yamuna water. The Gadariya community honored him with a ceremonial sword, pledging their support for BJP’s victory in Delhi.
Exposing AAP’s Failures, Highlighting Modi’s Achievements
CM Saini attacked the AAP government, accusing Kejriwal of spreading misinformation about Yamuna water to create tension between Haryana and Delhi. He reaffirmed that Yamuna is not just a water source but a matter of faith, proving its purity by personally drinking its water.
He emphasized that PM Modi’s leadership has elevated India’s global stature, and assured that a BJP victory in Delhi on February 8 would bring solutions to education, women empowerment, healthcare, and employment issues.
Campaigning Across Multiple Constituencies
CM Nayab Singh Saini campaigned in the following constituencies:
???? Chandni Chowk – Satish Jain
???? Wazirpur – Poonam Sharma
???? Burari – Shailendra
???? Nangloi – Manoj Shokeen
???? Najafgarh – Neelam Pehalwan
???? Tilak Nagar – Shweta Saini
???? Malviya Nagar – Satish Upadhyay
???? Jangpura – Tarvinder Marwah
???? Mundka – Gajendra Daral
He was accompanied by Rajya Sabha MP Ramchandra Jangra and other BJP leaders. His humble approach and dynamic speeches captivated large crowds, with people eagerly clicking selfies and discussing his effective communication style.
With unstoppable momentum and growing public support, CM Saini’s campaign is making a significant impact in Delhi’s electoral landscape.
Comments
No more comments to display.