उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी ठंड, सर्दी ने दी दस्तक
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम में अचानक बदलाव ला दिया है। दिन और रात, दोनों समय के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे तापमान में और कमी आ सकती है। हालांकि वायु प्रदूषण की स्थिति में अभी सुधार नहीं हुआ है।
ठंड के आगमन से किसानों को कुछ राहत मिली है और गेहूं की बुआई ने रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इस समय वातावरण शुष्क बना हुआ है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में मौसम में आए बदलाव का असर अब मैदानों में भी दिखाई देने लगा है। 17 और 21 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं।
11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार नहीं हुआ है। रविवार को सोनीपत का AQI लगातार तीसरे दिन 251 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं निजी वेबसाइटों के अनुसार यह स्तर 324 तक पहुंच गया। प्रदूषण की यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।
इस बीच, ठंडी हवाओं के साथ रबी फसलों की बुआई भी तेज हो गई है। अब तक जिले में 50 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में गेहूं की बुआई पूरी हो चुकी है। कृषि विभाग के अनुसार हर साल लगभग 1.45 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल लगाई जाती है। तापमान में गिरावट से गेहूं की बढ़वार के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। सरसों और अन्य रबी फसलों की बुआई भी जोरों पर है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप (केवीके सोनीपत) ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। तेज हवाओं के चलते आने वाले दिनों में एक्यूआई में सुधार की संभावना भी है।
Cold Winds from Northwest Bring Chill, Winter Knocks at the Door
Media Report, Sonipat-
Cold northwesterly winds have suddenly changed the weather pattern, causing a steady drop in both daytime and nighttime temperatures. According to the Meteorological Department, another western disturbance is expected next week, which may further reduce the temperature. However, there has been no improvement in air pollution levels.
The fall in temperature has brought some relief to farmers, as wheat sowing has gained momentum. While the National Capital Region remains dry, the changing weather in the hilly areas is now beginning to impact the plains as well. Western disturbances are expected to become active around November 17 and 21.
Despite strong winds blowing at a speed of about 11 km/h, the air pollution situation remains concerning. On Sunday, Sonipat’s Air Quality Index (AQI) was recorded at 251 for the third consecutive day — still in the ‘poor’ category, while private monitoring sites reported it as high as 324.
Meanwhile, the rabi season has picked up pace with the onset of cold winds. So far, over 50,000 hectares of land in the district have been sown with wheat. The Agriculture Department reports that every year, wheat is cultivated on around 1.45 lakh hectares. The drop in temperature has created favorable conditions for wheat growth, while mustard and other rabi crops are also being planted rapidly.
Meteorologist Dr. Premdeep from KVK Sonipat stated that continuous northwesterly winds are likely to intensify the cold in the coming days, and the ongoing wind flow could eventually help improve the air quality index.
Comments
No more comments to display.