दलितों, पिछड़ों और महिलाओं पर अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत–
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए दलितों, पिछड़े वर्गों और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
पूर्व विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि मौजूदा सरकार ने दलितों के साथ अन्याय की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता जागती है तो सत्ता पलट जाती है।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को जनता के जीवन की कोई परवाह नहीं है।
हिसार में गणेश वाल्मीकि की मौत को उन्होंने दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकार और पुलिस प्रशासन की तानाशाही का परिणाम बताया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
पूर्व मेयर प्रत्याशी कमल दिवान ने कहा कि ऐसे मामलों से यह स्पष्ट होता है कि सरकार के लिए दलित और पिछड़े वर्गों की जिंदगी की कोई अहमियत नहीं है।
अनुसूचित जाति विभाग के शहरी अध्यक्ष दयानंद वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए दलित समाज का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो दलित समाज सड़कों पर उतर कर न्याय की लड़ाई लड़ेगा।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक पदम दहिया, पूर्व एचपीएससी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, एससी ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगशेर नूरनखेड़ा, सेवादल महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा बुमरा, और जिला पार्षद व प्रदेश महासचिव रवि इंदौरा भी शामिल रहे।
Congress Protests Against Injustice Toward Dalits, Backward Classes, and Women
Media Report, Sonipat –
Congress party workers staged a protest at the Mini Secretariat on Monday, raising their voice against the injustices being faced by Dalits, backward classes, and women. After the demonstration, a memorandum addressed to the President was submitted to the administration.
Former MLA Jagbir Malik stated that the current government has crossed all limits of injustice towards Dalits. He added that when the public awakens, governments change.
State spokesperson Rakesh Sauda accused the government of adopting a dictatorial approach, saying it shows no regard for the lives of ordinary citizens.
Referring to the death of Ganesh Valmiki in Hisar, he called it not an accident but a consequence of the government and police's authoritarianism. He demanded that the involved police personnel be dismissed and charged with murder.
Former mayoral candidate Kamal Diwan remarked that such incidents reveal the anti-people mindset of the government, which assigns no value to the lives of Dalits and backward communities.
City SC department president Dayanand Valmiki accused the BJP government of using the Dalit community merely for vote bank politics. He warned that if swift action is not taken, the Dalit community will take to the streets to fight for justice.
The protest was also attended by former MLA Padam Dahiya, former HPSC member Surender Sharma, SC rural district president Jagsher Noornakheda, Seva Dal women district president Krishna Bumrah, and district councilor and state general secretary Ravi Indora.
Comments
No more comments to display.