उपायुक्त ने कार्यालयों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी रिकॉर्ड संबंधित अधिकारी सही और दुरुस्त रखें।
उपायुक्त ने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक तय समय सीमा में पहुंचे। किसी भी ब्रांच को भेजे गए पत्र पर तुरंत कार्रवाई की जाए और काम में ढिलाई पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया कि जिन पुराने रिकॉर्ड का कंप्यूटराइजेशन हो चुका है, उन्हें नियमानुसार बाहर निकालकर निपटारा किया जाए।
DC Conducts Surprise Inspection of Offices, Issues Strict Directives
Media Report Sonipat:
Deputy Commissioner Sushil Sarwan conducted a surprise inspection of offices located at the Mini Secretariat on Friday.
During the inspection, he directed officials to ensure proper cleanliness in all offices, warning that negligence would lead to strict action against those responsible. He also instructed that all records be maintained accurately by the concerned officers.
The Deputy Commissioner emphasized that it is the responsibility of all officials to ensure government schemes and services reach eligible beneficiaries within the stipulated time frame. He added that any official correspondence sent to different branches must be acted upon promptly, and any laxity in duties will result in disciplinary action.
He further instructed officers to dispose of old records that have already been digitized in accordance with prescribed rules and regulations.
Comments
No more comments to display.