DC सोनीपत ने सभी विभागों के अधिकारियों को चेताया
समाधान शिविर की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करें विभाग – उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार
जिले में वन विभाग लगाएगा 4.24 लाख पौधे, स्वच्छता पर विशेष जोर, ओआरएस कॉर्नर और ‘नक्षय मित्र’ योजना पर निर्देश
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित सभागार में जिला अधिकारी बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को समाधान शिविर, जनसंवाद व सीएम विंडो पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने तथा समाधान की पुष्टि शिकायतकर्ता से करवाने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित विभागों को चेताया कि यदि शिकायतों का समाधान समय पर नहीं हुआ तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वन विभाग के माध्यम से बड़े स्तर पर होगा पौधारोपण
उपायुक्त ने बताया कि वन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में कुल 4,24,302 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को अपने कार्यालय परिसरों में भी अधिकतम पौधारोपण व हरियाली सुनिश्चित करने को कहा।
स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर
सभी विभागाध्यक्षों को अपने कार्यालयों की साफ-सफाई, विशेषकर सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और खाली पड़ी सरकारी जमीनों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान सफाई न मिलने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सभी विभागों को कंडम/अप्रयुक्त सामान की सूची बनाकर उसकी बोली प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।
अमृत सरोवर योजना और हैप्पी कार्ड
डॉ. मनोज कुमार ने अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत जिले में 100 अमृत सरोवर विकसित करने के निर्देश दिए। इसके लिए जलभराव व कृषि योग्य न होने वाली भूमि को चिन्हित किया जाए।
उन्होंने रोडवेज विभाग को हैप्पी कार्ड का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने व पात्र लोगों को इसका लाभ देने की हिदायत दी।
ओआरएस कॉर्नर और डायरिया बचाव कैंप
गर्मी और डायरिया के संभावित प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए जाएं। साथ ही, सभी आंगनवाड़ी केंद्रों व उप-स्वास्थ्य केंद्रों से भी ओआरएस निशुल्क वितरित किया जाए। जून से शुरू हो रहे डायरिया बचाव अभियान में भी यह सुविधा दी जाएगी।
नक्षय मित्र और टीबी मरीजों की सहायता
उपायुक्त ने अधिकारियों से ‘नक्षय मित्र’ बनने का आह्वान किया, ताकि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण व देखभाल में सहयोग कर सकें। अभी तक जिले में 2,574 टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है।
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
जुलाई से आरंभ होने वाले एनीमिया सप्ताह की तैयारी सुनिश्चित की जाए।
सभी आशा वर्करों को इन्फैंटोमीटर दिए जाएंगे।
सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने बीपी और शुगर की जांच अवश्य करवाएं।
सभी पंचायतों में बंद पड़े खेल स्टेडियम चालू कराए जाएं।
धर्मशालाओं की मरम्मत कराई जाए।
लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करवाया जाए, ठेकेदार की लापरवाही पर दंड लगे।
आमजन से अच्छा व्यवहार रखें और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें।
अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित न्यायिक मामलों की समीक्षा कर समाधान करें।
इस मौके पर एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोत्रिय, एसडीएम खरखौदा डॉ0 निर्मल नागर, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान, नगराधीश डॉ0 अनमोल, सीईओ जिला परिषद अभय सिंह जांगड़ा सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
DC Sonipat Warns All Department Officials
Resolve Complaints from Samadhan Camps on Time: Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar
Forest Department to Plant 4.24 Lakh Trees in the District, Emphasis on Cleanliness, ORS Corners, and ‘Nikshay Mitra’ Scheme
Media Report, Sonipat-
A District Officers Board meeting was held under the chairmanship of Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar in the auditorium on the third floor of the Mini Secretariat. The DC directed all departments to resolve complaints received during Samadhan Camps, Jan Samvad programmes, and the CM Window Portal in a time-bound manner, and to confirm the resolution with the complainant. He warned that action will be taken against departments that fail to resolve complaints on time.
Massive Plantation Drive by Forest Department
The DC informed that the Forest Department will plant a total of 4,24,302 saplings under various schemes in the district. All departments were instructed to ensure maximum plantation and greenery in their office premises as well.
Special Emphasis on Cleanliness
Heads of all departments were directed to ensure cleanliness of their offices, especially public places, schools, and vacant government lands. Dr. Kumar warned that officers would face action if cleanliness is found lacking during inspections. Additionally, departments were told to prepare a list of condemned/unusable items and initiate auction processes soon.
Amrit Sarovar Scheme and ‘Happy Card’
Dr. Kumar directed that 100 Amrit Sarovars (water bodies) be developed in the district. Land that suffers from waterlogging or is unfit for farming should be identified for this purpose.
The Roadways Department was instructed to promote the 'Happy Card' scheme extensively and ensure eligible beneficiaries receive its advantages.
ORS Corners and Diarrhea Prevention Campaign
In view of the heatwave and potential diarrhea outbreaks, the DC instructed that ORS corners be set up at railway stations and bus stands. ORS sachets should also be distributed free of cost at all Anganwadi centers and sub-health centers, as part of the diarrhea prevention campaign starting in June.
Nikshay Mitra & TB Patient Support
The DC appealed to officials to become ‘Nikshay Mitras’ (TB Care Patrons) by adopting TB patients to support their nutrition and care. So far, 2,574 TB patients have been adopted in the district.
Other Key Instructions:
-
Ensure preparations for Anemia Awareness Week starting in July.
-
All ASHA workers to be provided infantometers.
-
All officers and staff must get their BP and sugar levels checked.
-
Closed sports stadiums in all panchayats should be reopened.
-
Repair of dharamshalas (community halls) should be carried out.
-
Pending construction projects must be completed promptly; negligent contractors to be penalized.
-
Treat the public courteously and give priority to public welfare.
-
Review and resolve pending court cases related to respective departments.
Present at the meeting were SDM Gohana Anjali Shrotriya, SDM Kharkhoda Dr. Nirmal Nagar, SDM Sonipat Subhash Chandra, SDM Ganaur Pravesh Kadian, City Magistrate Dr. Anmol, and CEO of District Council Abhay Singh Jangra, along with all department heads.
Comments
No more comments to display.