संविदा सफाई कर्मचारियों को पे-रोल पर लेने की मांग सांसद के समक्ष रखी
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार से सेक्टर-15 में मुलाकात कर संविदा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि 24 मई 2018 को हरियाणा सरकार द्वारा एक पत्र जारी किया गया था, जिसके अनुसार नगर निगम, नगर पालिका व परिषदों में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित तौर पर पे-रोल पर लिया जाना था।
प्रदेश के अधिकांश जिलों, यहां तक कि गोहाना नगर परिषद में भी यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन सोनीपत नगर निगम में अब तक किसी भी संविदा कर्मचारी को पे-रोल पर नहीं लिया गया है।
इस पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
Demand to Bring Contractual Workers on Payroll Raised Before MP
Media Report, Sonipat:
A delegation from the Theka Safai Karamchari Ekta Manch met Member of Parliament Satpal Brahmachari and former MLA Surender Panwar at Sector-15 to submit a memorandum regarding the issues faced by contractual sanitation workers.
Union president Mukesh Tank stated that on May 24, 2018, the Haryana Government had issued a letter mandating that contractual sanitation workers working in municipal corporations, municipal councils, and municipalities be brought onto the regular payroll.
While most districts in Haryana, including Gohana Municipal Council, have implemented this order, Sonipat Municipal Corporation has yet to do so.
MP Satpal Brahmachari assured the delegation that their demands would be raised before the government on a priority basis.
Comments
No more comments to display.