सोनीपत में कोरोना ने नहीं डेंगू ने फैलाया डर, मिले तीन केस और 40 घरों में लार्वा; शहर में हड़कंप
सोनीपत।
जिले में डेंगू के तीन नए केस सामने आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की तरफ से गठित की गई 166 टीमों ने सोमवार को घर-घर कर जाकर जांच की, टीम को 40 घरों पर डेंगू का लार्वा मिला है।
शहर क्षेत्र में 19 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं और चेतावनी दी गई है कि दोबारा लार्वा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डेंगू संक्रमित मिले मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
जिले के पुरखास गांव में इस साल जनवरी में डेंगू का एक केस मिला था। इसके बाद दो दिन पहले अशोक विहार और अब गन्नौर की वाल्मीकि बस्ती में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों की निगरानी की जा रही है और उनके घरों व आसपास के इलाकों में फॉगिंग कराई जाएगी।
Dengue, Not COVID, Sparks Fear in Sonepat: 3 New Cases, Larvae Found in 40 Homes; Panic in the City
Media Report, Sonepat:
With three new cases of dengue reported in the district, the health department has gone on high alert. On Monday, 166 health teams conducted door-to-door inspections, and dengue larvae were found in 40 homes.
Notices have been issued for 19 homes in the city where larvae were detected, along with warnings that further action will be taken if larvae are found again. Treatment for the identified dengue patients has already begun.
Earlier this year, the first dengue case was detected in January in Purkhas village. Recently, cases were confirmed in Ashok Vihar two days ago and now in the Valmiki Basti of Gannaur. The health department is monitoring the patients closely, and fogging operations will be conducted in and around their homes to prevent further spread.
Comments
No more comments to display.