कर्मचारियों की मांगों को लेकर जिला स्तर पर होगा प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत –
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला समिति की बैठक वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मराज घनघस ने बताया कि यूनियन की केंद्रीय कमेटी ने विभागीय मंत्री, अधिकारियों और मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की ओर से सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है और जल्द ही यूनियन की शीर्ष केंद्रीय समिति की बैठक सरकार के साथ निर्धारित की जाएगी।
जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने कहा कि जिले की सभी शाखाएं अपने स्तर पर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगी। यदि समय पर मांगों का समाधान नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला सचिव रामप्रसाद ने किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव कुशलपाल चौहान, प्रवक्ता विनोद शर्मा, सह सचिव सतीश कुमार, दिलबाग सिंह, लहणा सिंह, ब्रजमोहन और सुंदर सिंह मौजूद रहे।
District-Level Protest Planned Over Employee Demands
Media Report, Sonipat-
he district committee of the Haryana Government PWD Mechanical Workers Union held a meeting on Thursday at the Public Health Department office. District in-charge and State Vice President, Dharmaraj Ghanghas, informed that the central committee has submitted a memorandum of demands to the departmental minister, officials, and the Chief Minister.
Considering the concrete assurance given by the Principal Secretary to the Chief Minister, a top-level meeting between the central union leadership and the government will be scheduled soon.
District President Vishnu Dutt Bhardwaj stated that all local branches will hand over memorandums to the concerned officers regarding their staff’s demands. If the demands are not met in time, sit-in protests will be held outside the offices of the officials at the district level.
The meeting was conducted by District Secretary Ramprasad, and others present included State Organization Secretary Kushalpal Chauhan, Spokesperson Vinod Sharma, Joint Secretary Satish Kumar, Dilbagh Singh, Lahna Singh, Brajmohan, and Sunder Singh.
Comments
No more comments to display.