जिला पेंचक सिलाट प्रतियोगिता 17 अप्रैल को खरखौदा के प्रताप स्कूल में आयोजित होगी
मीडिया रिपोर्ट,खरखौदा:
छठी जिला पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 17 अप्रैल को प्रताप स्कूल, खरखौदा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे और मुकाबले सभी आयु वर्ग व भार वर्ग में होंगे।
प्रतियोगिता से पहले सुबह 8 बजे खिलाड़ियों का वजन लिया जाएगा, और खेल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। चयनित खिलाड़ी 21 से 24 अप्रैल तक गोहाना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला सोनीपत पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव जगमेंद्र पांचाल ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
District Pencak Silat Championship to Be Held on April 17 at Pratap School, Kharkhoda
Media Report, Kharkhoda:
The 6th District Pencak Silat Championship will be organized on April 17 at Pratap School, Kharkhoda. The competition will include both male and female participants across all age and weight categories.
All participating athletes will undergo a weigh-in at 8 AM, and the matches will begin at 10 AM. Selected players from this championship will go on to represent the district at the State Level Championship scheduled to be held in Gohana from April 21 to 24.
Jagmender Panchal, Secretary of the Sonipat District Pencak Silat Association, informed that all interested participants must bring their age proof with them at the time of registration.
Comments
No more comments to display.