नायब सरकार के 100 दिन में हुए नायाब काम : पंडित मोहन लाल बडौली
भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है : मोहन लाल बडौली
संकल्प पत्र में किए सभी वादों के लिए सरकार प्रतिबद्ध : बडौली
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ़, 27 जनवरी।
हरियाणा में नायब सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इन 100 दिनों में नायब सरकार ने कई नायाब काम किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार ने 100 दिन में कई जनहित में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बडौली ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। सरकार ने अपने वादे के अनुसार सबसे पहले 24 हज़ार युवाओं को रोज़गार दिया, अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा देने का निर्णय लिया। गरीब परिवारों को प्लाट वितरित किए गए, किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी देने वाला पहला राज्य हरियाणा बना है। श्री बडौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने प्रदेश हित और जनहित के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया था, उसी के मद्देनज़र नायब सरकार संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा कर रही है और अपने वादों पर खरा उतरते हुए भाजपा सरकार ने पहले 100 दिनों में ही प्रदेश के विकास के लिए कई एतिहासिक निर्णय लिए हैं।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं का विश्वास बढ़ा है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार बिना भेदभाव समान रूप से नॉन स्टॉप विकास कर रही है। कर्मचारी, व्यापारी, किसान, महिलाएं, छात्र और गरीब व्यक्ति सरकार की नीतियों से खुश हैं और घर बैठे सभी लोगों के काम हो रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि गरीब लोगों को चिरायु और आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त स्वास्थ्य संविधाएं भाजपा सरकार उपलब्ध करा रही है। हरियाणा में सड़कों का जाल बिछ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर बदला है। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार के इन 100 दिनों में लोगों के मन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं उन्हें नायब सरकार लगातार पूरा कर रही है।
Exceptional Work in 100 Days of Naib Government: Pandit Mohan Lal Badoli
"BJP Does What It Promises," Says Badoli
Government Committed to All Promises Made in the Manifesto
Media Report Chandigarh, January 27:
Reflecting on the completion of 100 days of the Naib government in Haryana, BJP State President Pandit Mohan Lal Badoli praised the administration for its significant achievements. He stated that Chief Minister Naib Singh Saini and his government have lived up to public expectations by making several impactful decisions in the interest of the people during this period.
Pandit Badoli emphasized, “The BJP delivers on its promises.” True to its word, the government has already provided employment to 24,000 youths, introduced free dialysis services in hospitals, and distributed plots to underprivileged families. Haryana has also become the first state to offer MSP on 24 crops.
He noted that before the assembly elections, the party had released a manifesto focused on the welfare of the state and its people. The Naib government is committed to fulfilling every promise in the manifesto, having already implemented many historic decisions in its first 100 days for the state's development.
Badoli further added that the trust of the youth in the BJP government has grown significantly. Over the past 10 years, jobs have been provided transparently, without any favoritism or corruption. Following Prime Minister Narendra Modi’s vision, Haryana’s BJP government is driving non-stop, unbiased development. Employees, traders, farmers, women, students, and the underprivileged are content with the government’s policies, which ensure seamless public service delivery.
The BJP State President highlighted that free healthcare services are being provided to the underprivileged through Chirayu and Ayushman cards, while the state’s road network continues to expand. He remarked that the living standards of Haryana's citizens have significantly improved over the last decade.
Concluding, Badoli said the first 100 days of the Naib government have reinforced public confidence in its leadership. He assured that the government remains steadfast in fulfilling every promise made in the party’s manifesto.
Comments
No more comments to display.