किसान नेता दल्लेवाल को ट्रॉली से लाया जाएगा बाहर, प्राकृतिक रोशनी की पड़ी जरूरत
मीडिया रिपोर्ट, खनौरी बॉर्डर।।
57वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर जारी रहा, जगजीत सिंह डल्लेवाल जी को प्राकृतिक हवा एवम रोशनी की जरूरत के मद्देनजर कल दोपहर को ट्राली से बाहर लाया जाएगा एवम स्टेज के पास बनाये जा रहे ट्रॉली/कमरे में शिफ्ट किया जाएगा। उस ट्रॉली/कमरे के आसपास की जगह को बैक्टीरिया-मुक्त करने के लिए विशेषज्ञों की टीम साफ-सफाई एवम दवाइयों का छिड़काव करा रही है।
किसान नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन एवम आंदोलन जारी रहेगा, अभी किसानों ने जीत के लिए एक पड़ाव पार किया है और आगे ओर मजबूती से आंदोलन जारी रखना है।
महाराष्ट्र में जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के आमरण अनशन के समर्थन में जिला स्तर पर 1 दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल करी गयी एवम जिला अधिकारियों के माध्यम से केंद्र सरकार को मांगपत्र भेजा गया, कल तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हजारों किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के आमरण अनशन के समर्थन में 1 दिन का सांकेतिक उपवास करेंगे। कल हनुमानगढ़ में किसानों पर किये गए लाठीचार्ज की दोनों मोर्चों ने निंदा करी है और कहा कि लोकतंत्र में पुलिस की हिंसात्मक कारवाई का कोई स्थान नहीं है।
सधन्यवाद
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा
Farmer Leader Dallewal to Be Shifted Out of Trolley, Natural Light and Air Required
Media Report, Khanauri Border
On the 57th day of his hunger strike, farmer leader Jagjit Singh Dallewal continues his protest at the Datar Singhwala-Khanauri farmers’ front. Due to the need for fresh air and natural light, Dallewal will be shifted out of the trolley tomorrow afternoon to a newly prepared trolley/room near the stage. A specialized team is cleaning and sanitizing the area around the trolley/room to make it bacteria-free using disinfectants.
Farmer leaders reiterated that Dallewal’s hunger strike and the ongoing agitation will continue until their demands are met. They acknowledged a milestone in their struggle but emphasized the need to strengthen the movement further.
In Maharashtra, a one-day symbolic hunger strike was observed at the district level in support of Jagjit Singh Dallewal’s indefinite fast, and a memorandum of demands was sent to the central government through district officials. Tomorrow, thousands of farmers in Chennai, Tamil Nadu, will observe a one-day symbolic fast in solidarity with Dallewal’s hunger strike.
Both fronts condemned the police lathi charge on farmers in Hanumangarh yesterday, stating that there is no place for violent actions by the police in a democracy.
Thank you,
Samyukt Kisan Morcha (Non-Political) and Kisan Mazdoor Morcha
Comments
No more comments to display.