नागरिक अस्पताल में पहली बार रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी सफल
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
जिला नागरिक अस्पताल में पहली बार रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। बंदेपुर निवासी 52 वर्षीय रामकुमार 18 अगस्त को ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी रीढ़ की हड्डी (स्पाइन एल-3) में फ्रैक्चर होने के कारण वे चल-फिरने में असमर्थ हो गए।
निजी अस्पताल में इलाज का खर्च लगभग छह लाख रुपये बताया गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर परिवार रामकुमार को जिला नागरिक अस्पताल लेकर आया। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल ने टीम के साथ 22 अगस्त को पेडिकल स्क्रू फिक्सेशन स्पाइन सर्जरी की। यह सर्जरी साढ़े तीन घंटे तक चली।
सर्जरी के दौरान नसों पर दबाव कम करने के लिए टाइटेनियम के चार स्क्रू और दो रॉड लगाए गए। ऑपरेशन के बाद सोमवार को रामकुमार खड़े होकर चलने लगे। यह नागरिक अस्पताल में पहली बार हुई इस तरह की जटिल सर्जरी है।
डॉ. विपिन दलाल ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर थी और लकवे जैसी अवस्था बन गई थी। इस सर्जरी से एक नया आयाम जुड़ा है और अब नागरिक अस्पताल में भी जटिल स्पाइनल ट्रॉमा सर्जरी संभव है।
आरएमओ डॉ. मनजीत राठी ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल की ओटी टीम और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मेहनत का परिणाम है।
First Successful Complex Spine Surgery at Civil Hospital Sonipat
Media Report, Sonipat-
For the first time, a complex spine surgery was successfully performed at the District Civil Hospital. Ramkumar, a 52-year-old resident of Bandepur, suffered a severe injury on August 18 after falling from a height. He sustained an L-3 fracture in his spine, which left him unable to walk.
At a private hospital, his surgery was estimated to cost nearly ?6 lakh. Due to financial constraints, his family brought him to the Civil Hospital. Here, Orthopedic Surgeon Dr. Vipin Dalal, along with his team, performed a Pedicle Screw Fixation Spine Surgery on August 22. The operation lasted for three and a half hours.
During the surgery, four titanium screws and two rods were fixed to release pressure on the nerves. Post-operation, Ramkumar was able to stand and walk again. This marks the first such complex spinal surgery at the Civil Hospital.
Dr. Vipin Dalal said the patient’s condition was extremely critical, almost leading to paralysis, but the surgery has opened new possibilities for advanced treatments at the hospital.
RMO Dr. Manjeet Rathi added that this achievement was the result of the orthopedic and OT team’s hard work.
Comments
No more comments to display.