रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित 05 दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार के निर्देशन में रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा मालवीय शिक्षा सदन में 05 दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ सोमवार को बतौर मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी नवील गुलिया ने किया। इस दौरान जिला के 18 विद्यालयों से 90 युवा (लडके/लडकी) व 18 काउंसलर भाग ले रहे हैं।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने सबसे पहले रैडक्रॉस सोसायटी का झण्डा फहराया और सलामी ली। इसके बाद उन्होंने रैडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी डयूना की तस्वीर पर पुष्पार्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए बताया कि रैडक्रॅास एक अंतर्राष्टï्रीय संस्था है जो समाज सेवा के कार्य में अग्रणी हैं। आप सभी युवा पीढी देश का भविष्य है और आप को देश सेवा के कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है इसलिए हमेशा देश के विकास में भागीदार बनने का प्रयास करें।
कार्यक्रम में रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव गौरव रामकरण ने सभी स्कूली प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने व रैडक्रॉस के सिद्वान्तों के बारे में बताने के साथ-साथ आपदा टीम तैयार करना व सामाजिक कुरीतियों के बारे में बताया।
इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी संजय कुमार, मालवीय शिक्षा सदन के प्रिंसिपल सम्मी सक्सेना, लेखाकार मुुकेश, प्रो० सुनीता ढुल, काउसंलर रामनिवास, आशा रानी, सुनीता ढुल, सरोज देवी, प्रेम, बिजेन्द्र, राजबीर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Five-Day District-Level Junior Red Cross Training Camp Inaugurated by Red Cross Society
Media Report, Sonipat
Under the direction of Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar, a five-day district-level Junior Red Cross training camp is being organized by the Red Cross Society at Malviya Shiksha Sadan.
The camp was inaugurated on Monday by Chief Guest District Education Officer Naveen Gulia. A total of 90 youth (boys and girls) and 18 counselors from 18 schools in the district are participating in the event.
The District Education Officer began the program by hoisting the Red Cross flag and taking the salute. Following this, he paid tribute to the founder of the Red Cross, Sir Jean Henry Dunant, by offering flowers to his portrait.
While addressing and inspiring the participants, he highlighted that the Red Cross is an international organization leading in social service. He emphasized that the youth are the future of the nation and encouraged them to contribute to nation-building by actively participating in community service and striving for the country’s development.
Red Cross Society Secretary Gaurav Ramkaran addressed the school participants, urging them to stay away from drugs and follow the principles of the Red Cross. He also discussed forming disaster response teams and tackling social evils.
The event was attended by District Training Officer Sanjay Kumar, Malviya Shiksha Sadan Principal Sammi Saxena, Accountant Mukesh, Prof. Sunita Dhul, Counselor Ramniwas, Asha Rani, Sunita Dhul, Saroj Devi, Prem, Bijender, Rajbir, and other notable dignitaries.
Comments
No more comments to display.