हरियाणा को बदनाम करने के आरोप में केजरीवाल पर एफआईआर करे सरकार – नवीन जयहिन्द
आज पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है, कल दूध में जहर मिलाने का आरोप लगाएंगे केजरीवाल – जयहिन्द
मीडिया रिपोर्ट, रोहतक।।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा को लेकर एक बयान दिया गया, जिस पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केजरीवाल पर मान हानि का केस करने की बात की है। इसी विषय को लेकर जयहिन्द सेना सुप्रीमो नवीन जयहिन्द ने रोहतक में प्रेसवार्ता की, जयहिन्द ने बताया केजरीवाल बहुत ही धूर्त आदमी है, यह चुनाव जितने के लिए जनता में पैनिक फैला रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी को उनपर मन हानि के केस की बजाय सीधा एफआईआर करवाकर जेल में डालना चाहिए, ताकि पानी में जहर मिलने वाली बात की जांच हो और सच का पता चले, क्योंकि पानी पे जहर होने की बात कहना कोई छोटी बात नहीं है।
जयहिन्द ने अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी के वे मेरे साथ जिस जगह से हरियाणा दिल्ली को पानी देता है वहां चले ओर हम दोनों पानी पिएंगे। हम देखेंगे कौन सा जहर मिला हुआ है पानी में।
जयहिन्द का कहना है कि हमने आज तक चुनावों में इस तरह की बयानबाजी नहीं देखी, अगर केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार केजरीवाल पर कार्यवाही नहीं करती है तो हम यह मान लेंगे कि यह सब सेटिंग है और इस सेटिंग के चक्कर में हरियाणा के लोगो को बदनाम किया जा रहा है।
दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि जो पानी हरियाणा से दिल्ली आता है उसमें हरियाणा की तरफ से जहर मिला दिया गया है। जयहिन्द का कहना है कि यह बयान इसलिए दिया गया है ताकि दिल्ली में जो प्राइवेट पानी बेचने वाली कंपनियां है उनसे मोटा चंदा(मुनाफा) ले सके।
हरियाणा के लोगो ने विधानसभा चुनावों में ही बता दिया था कि केजरीवाल चोर है और हरियाणा का गद्दार है। हरियाणा के लाखों लोग दिल्ली में रहते है। यहां तक कि हरियाणा से दिल्ली में दूध, सब्जियां इत्यादि भी जाता है। तो ऐसा भी हो सकता है कि केजरीवाल यह भी कह दें कि हरियाणा के लोग दूध और सब्जियों में भी जहर मिला रहे है।
जयहिन्द ने बताया कि केजरीवाल वही आदमी है जिसने हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने से इंकार किया था। आप यह देखिए भारत से पानी तो पाकिस्तान को भी जाता है लेकिन पाकिस्तान यह कभी नहीं बोला कि भारत के लोग पानी में जहर मिलते है।
जयहिन्द ने बताया कि केजरीवाल गिरगिट से भी जल्दी रंग बदल लेता है, बहुत ही धूर्त आदमी है। यह शौच भी दस लाख रुपए में बनी शौचालय में करता है। हो सकता है कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल का दिमागी संतुलन खराब हो गया हो, उन्हें एक बार जरूर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
Government Should File an FIR Against Kejriwal for Defaming Haryana – Naveen Jaihind
"Today he accuses Haryana of poisoning water; tomorrow he might claim poison in milk" – Jaihind
Media Report, Rohtak – Delhi's former Chief Minister, Arvind Kejriwal, recently made a statement against Haryana, which prompted Haryana Chief Minister Nayab Saini to consider filing a defamation case. Addressing this issue in a press conference in Rohtak, Jaihind Sena Chief Naveen Jaihind strongly criticized Kejriwal, calling him a cunning individual who spreads panic among the public to win elections.
Jaihind stated that instead of filing a defamation case, Chief Minister Saini should lodge an FIR against Kejriwal and have him jailed. This would ensure a thorough investigation into the claim of poisoned water and reveal the truth, as such an accusation is a serious matter.
Jaihind challenged Kejriwal to accompany him to the source where Haryana supplies water to Delhi and drink the same water together to verify the claim of poisoning.
He further added that such inflammatory statements during elections are unprecedented. If the central and Haryana governments do not take action against Kejriwal, it would suggest a collusion, and Haryana's people are being defamed in this conspiracy.
Kejriwal alleged that the water supplied by Haryana to Delhi is poisoned. According to Jaihind, this statement was made to gain financial benefits from private water suppliers in Delhi. He claimed that Haryana voters have already labeled Kejriwal as a thief and a traitor during the assembly elections.
Jaihind pointed out that millions of Haryana residents live in Delhi, and the state also supplies milk, vegetables, and other goods to the capital. "Will Kejriwal next claim that Haryana is poisoning milk and vegetables?" he questioned.
Recalling past events, Jaihind said Kejriwal had once refused to provide Haryana its rightful share of water from the SYL canal. He remarked that even Pakistan, which receives water from India, has never accused India of poisoning it.
Jaihind further described Kejriwal as a deceitful man who changes his stance faster than a chameleon. He added that Kejriwal is someone who spends ?10 lakh on a single toilet. "It’s possible that Kejriwal’s mental balance has been affected after being released on bail, and he should definitely consult a doctor," Jaihind concluded.
Comments
No more comments to display.