एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली जा रही साईकिल यात्रा का डीसीआरयूएसटी मुरथल में पहुंचने पर प्रो0 सुरेश वर्मा व कर्नल अनुप रावत ने किया जोरदार स्वागत
-देश की रक्षा में वीर गति का प्राप्त शहीद सैनिकों की याद में निकाली जा रही है साईकिल रैली-कर्नल अनुप रावत
-साईकिल रैली के माध्यम से कैडेट्स युवाओं को सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने के लिए कर रहे हैं प्रेरित
-कैडेट्स को साहसिक गतिविधियों में शामिल कर उनमें धैर्य, अनुशासन, नेतृत्व कौशल, और देश भक्ति का निर्माण करती है एनसीसी-मेजर संजय श्योराण
-19 जनवरी की सुबह एनसीसी साईकिल यात्रा सोनीपत से बवाना के लिए होगी रवाना, 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनसीसी कैडेट्स को करेंगे सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
भारत के वीर-एक शौर्य गाथा थीम पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली जा रही साईकिल यात्रा शनिवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल(डीसीआरयूएसटी) में पहुंची, जहां विश्वविद्यालय के डीन प्रो० सुरेश वर्मा व कर्नल अनुप रावत ने साईकिल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत के कमान अधिकारी कर्नल अनुप रावत ने बताया कि यह साईकिल यात्रा देश की रक्षा करते हुए वीर गति का प्राप्त शहीद सैनिकों की याद में निकाली जा रही है ताकि हमारे युवा उनकी शहादत से प्रेरित होकर देश की रक्षा में अपना योगदान दे सके।
साईकिल दल के साथ ऑफिसर इंचार्ज कर्नल सोमवीर सिंह डबास, चीफ ऑफिसर रणजीत सिंह, थर्ड ऑफिसर सुषमा रानी, हवलदार परमजीत सिंह मौजूद रहे।
कर्नल अनुप रावत ने कहा कि साईकिल रैली के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स युवाओं को सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित कर रहे है ताकि हमारा प्रत्येक युवा देश के विकास में अपना योगदान दे सके। इस साइकिल अभियान का उद्देश्य कैडेट्स में साहस, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति सम्मान विकसित करना है।
साथ ही, यह बहादुरों और देश के नायकों के बलिदान और संघर्ष के प्रति आदर का भाव बढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस साईकिल रैली की शुरूआत 07 जनवरी को पंजाब के हुसैनीवाला से शुरू हुई थी जो 20 जनवरी को नई दिल्ली स्थित डीजी एनसीसी ग्राउंड पहुंचेगा। इस अभियान में अधिकारियों और कैडेट्स सहित 24 सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस साइकिल अभियान के दौरान कैडेट्स लगभग 703 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
इस दौरान मेजर संजय श्योराण ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को साहसिक गतिविधियों में शामिल कर उनमें जिज्ञासा, धैर्य, अनुशासन, नेतृत्व कौशल, चरित्र निर्माण के साथ-साथ देशभक्ति का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की रक्षा के लिए शहीद सैनिकों को कभी नहीं भूलना चाहिए बल्कि उनके त्याग से जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि 19 जनवारी को प्रात: 09 बजे एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकास राय शांडिल्य द्वारा इस साईकिल यात्रा को सोनीपत से फ्लैग-ऑफ किया जाएगा। यह यात्रा बवाना, नजफगढ़ होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। इसके पश्चात 20 जनवरी को गुरुग्राम से यात्रा नई दिल्ली के डीजी एनसीसी परेड ग्राउंड पहुंचेगी। इसके पश्चात 20 से 28 जनवरी तक कैडेट्स डीजी एनसीसी कैंप में रहेंगे। 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान में शामिल कैडेट्स को सम्मानित करेंगे।
इस मौके पर मेजर संजय श्योराण, लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रदीप कुमार, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार और सूबेदार रणवीर सिंह सहित 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत के एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहें।
Grand Welcome for NCC Cadets’ Cycling Expedition at DCRUST Murthal by Prof. Suresh Verma and Colonel Anup Rawat
• The cycling rally honors the memory of brave soldiers who sacrificed their lives for the nation—Colonel Anup Rawat
• Through this rally, cadets are inspiring youth to join the army and serve the nation
• NCC instills patience, discipline, leadership, and patriotism through adventurous activities—Major Sanjay Sheoran
• The NCC cycling expedition will depart from Sonipat to Bawana on January 19 and culminate with recognition by Prime Minister Narendra Modi on January 28
Media Report, Sonipat:
Under the theme Bharat Ke Veer – Ek Shaurya Gatha (India’s Brave – A Tale of Valor), an NCC cadets’ cycling expedition arrived at Deenbandhu Chhotu Ram University of Science and Technology (DCRUST), Murthal, on Saturday. The rally was warmly welcomed by the university’s Dean, Prof. Suresh Verma, and Colonel Anup Rawat.
Colonel Anup Rawat, Commanding Officer of the 12 Haryana Battalion NCC Sonipat, stated that this cycling expedition is being conducted in memory of the brave soldiers who sacrificed their lives defending the nation. He expressed hope that today’s youth would draw inspiration from their sacrifices and contribute to the country’s defense. The rally, which began on January 7 from Hussainiwala, Punjab, will cover approximately 703 kilometers and conclude on January 20 at DG NCC Grounds in New Delhi.
The expedition includes 24 members, comprising officers and cadets, led by Officer-in-Charge Colonel Somveer Singh Dabas, Chief Officer Ranjit Singh, Third Officer Sushma Rani, and Havildar Paramjeet Singh.
Purpose of the Cycling Rally
Colonel Anup Rawat emphasized that the cycling expedition aims to instill courage, leadership, confidence, team spirit, and respect for the nation among cadets. It also seeks to honor the sacrifices of soldiers and national heroes while inspiring young individuals to join the armed forces and contribute to national development.
Major Sanjay Sheoran highlighted that NCC engages cadets in adventurous activities to build curiosity, patience, discipline, leadership skills, and patriotism. He urged everyone never to forget the sacrifices of soldiers and to draw inspiration from their dedication to the nation.
Route and Upcoming Events
The expedition will be flagged off from Sonipat at 9:00 AM on January 19 by NCC Group Commander Brigadier Vikas Rai Shandilya. It will pass through Bawana, Najafgarh, and Gurugram before reaching DG NCC Parade Ground in New Delhi on January 20. The cadets will then participate in the DG NCC Camp from January 20 to 28, during which Prime Minister Narendra Modi will honor them for their efforts.
The event was attended by Major Sanjay Sheoran, Lieutenant Dr. Pradeepg Kumar, Subedar Major Suresh Kumar, Subedar Ranveer Singh, and NCC cadets from the 12 Haryana Battalion NCC Sonipat.
Comments
No more comments to display.