Haryana STF’s Surgical Strike: Direct Hit on Gangsters, Criminals Fear While Public Gains Confidence
हरियाणा एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राइक: गैंगस्टरों पर करारा वार, अपराधियों में डर, जनता में भरोसा
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ़-
हरियाणा एसटीएफ की निर्णायक कार्यवाही ने संगठित अपराध पर लगाया बड़ा अंकुश।
1 जनवरी से 29 जून 2025 तक हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए 58 इनामी बदमाशों, 101 गैंगस्टरों और 178 गंभीर अपराधियों को गिरफ्तार किया। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने एसटीएफ को ‘तकनीक, ताकत और त्वरित कार्रवाई का संगम’ बताया।
2024 की तुलना में 2025 की कार्रवाई ज्यादा प्रभावशाली रही है—जहां पिछले साल इसी अवधि में 29 गैंगस्टर पकड़े गए थे, इस बार यह संख्या 101 तक पहुंच गई। एसटीएफ की सक्रियता ने गैंग नेटवर्क को कमजोर कर दिया है और अपराधियों की गतिविधियों को सीमित कर दिया है।
डीजीपी कपूर ने बताया कि एसटीएफ का फोकस सीमाओं से परे जाकर साइबर अपराधियों, ड्रग नेटवर्क्स और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों पर रहा है। तकनीकी विशेषज्ञता, विशेष प्रशिक्षण, आधुनिक हथियारों और इंटेलिजेंस विंग की मदद से हरियाणा एसटीएफ राष्ट्रीय स्तर की संगठित अपराध निरोधक एजेंसी बनकर उभरी है।
महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ:
-
2025 में अब तक 58 इनामी बदमाश, 101 गैंग सदस्य और 178 गंभीर अपराधी गिरफ्तार
-
10 अंतरराष्ट्रीय भगोड़े भारत प्रत्यर्पित/निर्वासित
-
फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट और तकनीकी इकाई का गठन
-
साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण
-
आधुनिक हथियार, बुलेटप्रूफ जैकेट्स और हाई-टेक सॉफ्टवेयर से लैस इकाइयाँ
आईजी सिमरदीप सिंह ने बताया कि EAGLE और DMS जैसे सॉफ्टवेयर के जरिए अपराधियों का विस्तृत डाटा विश्लेषण किया गया है, जिससे गिरफ्तारी के प्रयास अधिक सटीक हुए हैं। आने वाले समय में STF को AI आधारित डार्क वेब टूल्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
एसटीएफ की कार्यशैली ने न केवल अपराधियों में डर पैदा किया है, बल्कि आम लोगों के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना भी मजबूत की है।
Haryana STF’s Surgical Strike: Direct Hit on Gangsters, Criminals Fear While Public Gains Confidence
Media Report, Chandigarh-
Haryana STF Launches Aggressive Crackdown on Organized Crime in 2025
From January 1 to June 29, 2025, the Haryana Police Special Task Force (STF) has delivered a powerful blow to organized crime. During this period, the STF arrested 58 wanted criminals, 101 gangsters or gang members, and 178 hardened offenders. According to DGP Shatrujeet Kapoor, the STF is a combination of “technology, force, and swift action.”
Compared to the same period in 2024, the 2025 performance is significantly more aggressive. The number of arrested gangsters rose from 29 last year to 101 this year—highlighting STF’s intensified crackdown.
DGP Kapoor emphasized that the STF’s reach has extended beyond state borders to target cybercriminals, drug cartels, and international syndicates. With tech-driven surveillance, advanced analytics, and strengthened manpower, the STF has emerged as a leading national agency for organized crime control.
Key Achievements:
-
58 wanted criminals, 101 gangsters, 178 serious offenders arrested in 2025 so far
-
10 international fugitives extradited/deported
-
Creation of Financial Intelligence and Intelligence Analysis Wings
-
Advanced training in cyber tools, dark web monitoring, and surveillance
-
Equipped with modern weapons, bulletproof vests, and digital databases
IG Simardeep Singh shared that EAGLE and DMS software were used to track and analyze criminal data, leading to more precise operations. The force is also set to adopt AI-powered dark web analysis tools developed by DRDO’s CAIR.
The STF’s continued operations have not only instilled fear among criminals but have also built a stronger sense of safety and trust among the public.
Comments
No more comments to display.