हरियाणा को अगस्त में नया डीजीपी मिलेगा: 11 आईपीएस अफसर रेस में, रिटायरमेंट वाले अफसर होंगे बाहर
चंडीगढ़:
हरियाणा के मौजूदा पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर का दो साल का कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है। हालांकि उनकी सेवानिवृत्ति में अभी करीब 16 महीने बाकी हैं, लेकिन सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नियमों के अनुसार, डीजीपी का कार्यकाल खत्म होने से दो महीने पहले केंद्र सरकार को संभावित उम्मीदवारों का पैनल भेजना आवश्यक होता है। इसी को लेकर सरकार मंथन कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, नए पैनल में 30 साल की सेवा पूरी कर चुके 11 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल किए जाएंगे। हालांकि डीजी रैंक के कुल आठ अफसरों में से पांच इस साल रिटायर हो रहे हैं, इसलिए वे दौड़ से बाहर माने जा रहे हैं।
पैनल में 1994 बैच तक के अफसरों को शामिल किया जाएगा, जिसमें से चार अधिकारी वर्तमान में एडीजीपी रैंक पर हैं। अगर इनमें से किसी को डीजीपी बनाया जाता है, तो पहले उन्हें डीजी रैंक में प्रमोशन देना होगा।
Haryana to Get New DGP in August: 11 IPS Officers in Race, Those Nearing Retirement Likely Out
Media Report, Chandigarh:
The current Director General of Police (DGP) of Haryana, Shatrujeet Kapoor, is set to complete his two-year tenure in August. Though he still has around 16 months left before retirement, the state government has initiated discussions on preparing a panel for his replacement.
As per rules, a panel of eligible candidates must be submitted to the Union Public Service Commission (UPSC) two months before the DGP’s tenure ends. This has triggered internal deliberations within the government.
The new panel will include the names of 11 IPS officers who have completed 30 years of service. Out of the eight DG-rank officers in the state, five are expected to retire this year and are thus likely to be excluded from consideration.
IPS officers from batches up to 1994 will be considered. Four eligible officers currently serving at the ADGP rank may be included, but they would need to be promoted to DG rank before they can be appointed as the new DGP.
Comments
No more comments to display.