इतिहास खुद को दोहराता है, इंद्री के किसान में इतिहास से सीखा और कर दिया नया कारनामा
मीडिया रिपोर्ट, इंद्री, करनाल।।
इंद्री आधुनिकता के इस दौर में जहां आज का युवा अपनी प्राचीन धरोहर व विरासत को भूलता जा रहा है ओर विदेशों की ओर रूख कर रहा है वहीं इन्द्री हल्के के गांव खानपुर के एक युवा ने अपनी इस प्राचीन धरोहर को संजोकर रखा ओर एक मिसाल कायम कर दी।
खानपुर निवासी पुषपिंदर ने कच्ची घानी के चार कोल्हू लगाकर अपने ही खेतों में विभिन्न प्रकार के तेल बनाने का एक कुटीर उद्योग स्थापित किया है ओर आज उनके उत्पाद के केवल भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में भी ग्राहक बन गए है। उनके उधोग में प्राचीन विधि से तेल को तैयार किया जाता है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुषपिंदर ने बताया कि लगभग चार साल पहले उन्होंने इस तेल उत्पादक काम को शुरू किया था। शुरूआत एक कोल्हू से की गई थी ओर आज चार कोल्हू हो गए है। उन्होंने बताया कि वो भारत की प्राचीन धरोहर को संभाले हुए है ओर असली कच्ची घानी की विधि से तेल को तैयार करते है। वो सरसों, अलसी, मुंगफली, बादाम व कुसुम इत्यादि कई प्रकार के तेल इस विधि से तैयार करते है।
उन्होंने बताया कि प्राचीन समय में जैसे बैलों की मदद से कोल्हू को चलाया जाता था ओर तेल निकाला जाता है बिल्कुल उसी विधि से इन तेलों को तैयार किया जा रहा है। एक दिन में पांच से सात लीटर तेल ही बनता है। इस विधि से तैयार तेल बिलकुल शुद्ध होता है। नीम व कीकर की लकड़ी से तैयार कोल्हू मशीन में तैयार होने वाला तेल बूंद बूंद कर बाहर निकलता है जिससे इसमें नीम व कीकर के गुण भी शामिल हो जाते है। हमारे पुराने बुर्जुग इसी विधि से तैयार तेल का प्रयोग करते थे ओर स्वस्थ रहते थे। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में बाजार में कच्ची घानी का केवल नाम ही लिया जाता है जबकि वो तेल भी मशीनों में ही तैयार हो रहा है। हम कच्ची घानी से तैयार तेल को छानकर कुछ दिनों के लिए खुले बर्तन में रखते है ओर दो तीन दिनों के बाद उसको अच्छी तरह से छानकर ही बोतलों में पैक करते है।
उन्होंने बताया कि हम केवल कांच की बोतल में ही तेल को पैक करते है ओर पर्यावरण का ख्याल रखते हुए प्लास्टिक का कोई प्रयोग नहीं करते है। पुषपिंदर ने बताया कि शुरूआत में उनको काफी दिक्क्तें आई लेकिन आज उनके तेल की बाजार में बहुत मांग है ओर उनके पास आन लाईन आडऱ्र आते रहते है। उन्होंने कहा कि यदि नेक नीयत से किसी भी सामान को तैयार किया जाए तो उसकी बाजार में बिक्री करने में कोई दिक्कत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अब तक कई लोग उनसे इस विधि की पूरी जानकारी लेकर अपना काम कर रहे है। यदि कोई भी युवा कुछ नया करना चाहता है ओर मेरे इस काम को करना चाहता है तो वो उसकी पूरी मदद करेगें। पुषपिंदर ने कहा कि आने वाले समय में वो अपने खेतों में एक गौशाला भी बनाने जा रहे हैं।
History Repeats Itself: A Young Farmer from Indri Revives Ancient Oil Extraction Method
Media Report, Indri, Karnal –
In an era where modernity often leads the youth away from their heritage and towards foreign lands, a young man from Khanpur village in Indri has defied this trend by preserving his ancestral legacy and setting an inspiring example. Pushpinder, a resident of Khanpur, has established a small-scale oil extraction industry by setting up four traditional wooden oil mills (Kolhus) in his own fields. Today, his products are not only in demand across India but also in international markets.
Pushpinder shared that he started this venture four years ago with just one Kolhu, and now, he has expanded to four Kolhus. His method follows ancient oil extraction techniques, ensuring the production of pure and natural oils. Using mustard, flaxseed, groundnut, almond, safflower, and other seeds, he extracts oil in the same way as it was done centuries ago—with wooden Kolhus powered by bulls. This method allows the extraction of only 5 to 7 liters of oil per day, maintaining its authenticity and purity.
The Neem and Kikar wood used in the Kolhu adds medicinal properties to the oil, making it highly beneficial for health. He emphasized that in the modern market, many oils are branded as "Kachi Ghani" (cold-pressed), but most are processed using machines. In contrast, his oil is naturally filtered and stored in open containers for a few days before final packaging. To ensure purity and environmental sustainability, he uses only glass bottles, avoiding plastic completely.
Pushpinder admitted that the journey was challenging in the beginning, but his oils are now highly sought after, with regular online orders. He believes that genuinely crafted products will always find a market. Many individuals have already learned this traditional method from him and started their own ventures.
Encouraging young entrepreneurs, he stated, “If anyone wants to learn and start this work, I am willing to help them.” Looking ahead, he plans to establish a Gaushala (cow shelter) on his farm, further promoting sustainable and ethical practices.
Comments
No more comments to display.