‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, हरियाणा-पंजाब-हिमाचल और चंडीगढ़ हाई अलर्ट पर
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सोमवार रात 1:05 से 1:30 बजे के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की, जिसमें 9 ठिकानों पर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया।
मीडिया रिपोर्ट-
हमले के बाद हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हरियाणा के अंबाला को विशेष सतर्कता में रखते हुए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है। अंबाला कैंट में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीम लगातार जांच कर रही है। हरियाणा कांग्रेस ने अपनी "संविधान बचाओ रैली" के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
पंजाब के पांच सीमावर्ती जिलों—अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर—में स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। भारत-पाकिस्तान को जोड़ने वाला करतारपुर कॉरिडोर भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नवांशहर और जालंधर के अपने दौरे रद्द कर दिए हैं।
अमृतसर एयरपोर्ट की सभी 22 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं और यह 10 मई शाम 5:30 बजे तक बंद रहेगा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को भी रोक दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी अपने सभी दौरे रद्द कर दिए हैं और शिमला में अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। राज्य के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
India Strikes Pakistan in 'Operation Sindoor'; High Alert Across Haryana, Punjab, Himachal, and Chandigarh
Media Report-
India launched a retaliatory airstrike on Pakistan under ‘Operation Sindoor’ between 1:05 AM and 1:30 AM in response to the Pahalgam terror attack, eliminating over 100 terrorists across 9 locations.
Following the strike, a high alert has been declared in Haryana, Punjab, Himachal Pradesh, and Chandigarh. In Haryana, Ambala has been placed on high alert, drone operations have been prohibited, and Railway Protection Force (RPF) teams are conducting continuous checks at Ambala Cantt. The Haryana Congress has cancelled all events scheduled under its "Save the Constitution" rally.
In Punjab, schools in five border districts—Amritsar, Gurdaspur, Pathankot, Fazilka, and Firozpur—have been shut until further notice. The Kartarpur Corridor, connecting India and Pakistan, has also been temporarily closed. Punjab Chief Minister Bhagwant Mann and AAP chief Arvind Kejriwal have cancelled their scheduled visits to Nawanshahr and Jalandhar.
All 22 flights from Amritsar Airport have been cancelled and operations will remain suspended until 5:30 PM on May 10. Similarly, all flights from Chandigarh Airport have also been halted.
In Himachal Pradesh, CM Sukhvinder Sukhu has cancelled his scheduled visits and convened a high-level meeting in Shimla. Security has been tightened at tourist locations across the state.
Comments
No more comments to display.