मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही है : डा. सतीश पूनिया
ऑपरेशन सिंदूर भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति का प्रतीक : पंडित मोहन लाल बड़ौली
‘‘मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक के तहत सोनीपत में हुई भाजपा की लोकसभा स्तर की कार्यशाला
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित शीर्ष नेताओं ने आगामी अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा की
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ़, 4 जून।
‘मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक’’ लोकसभा स्तर की कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मोदी सरकार के 11 साल में भारत को दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता देश बताया। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति का प्रतीक बताया।
सोनीपत भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में अन्य नेताओं ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। इस कार्यशाला में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री राजेश नागर, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, विधायक देवेंद्र अत्री, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, कार्यशाला के संयोजक सतीश नांदल, सोनीपत मेयर राजीव जैन, सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जींद जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने भी अपने विचार रखे। संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत जिला भाजपा कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ’संकल्प से सिद्धि’ के लक्ष्य के प्रति संकल्पित होकर देश के सभी वर्गों के उत्थान लिए चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और मजबूत हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में अपने चरम पर पहुंच गई है। डा. पूनिया ने कहा कि अब भारत दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहता है। हमारी गिनती शीर्ष चार अर्थव्यवस्था वाले देशों में होती है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल उपलब्धियों वाले रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष विकास को समर्पित रहे हैं। देश ने पिछले एक दशक में विरासत से विकास की प्रेरणादायक यात्रा का अनुभव किया है। श्री बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष केवल शासन के नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और सतत विकास के रहे हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास“ के मूलमंत्र को लेकर भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है।
श्री बड़ौली ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने उस समय भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश था। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में इन 11 सालों में भारत विश्व की चौथे नंबर की इकोनॉमी बना है। इन 11 सालों में हमें भारत का नया स्वरूप दिखा है। हर क्षेत्र में समग्र विकास हुआ है। उन्होंने जून माह में होने वाले मुख्य-मुख्य कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस हर बूथ पर मनाना है वहीं 29 जून को पीएम मोदी के मन की कार्यक्रम को भी हर बूथ पर सुनना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 8 जून को मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रेसवार्ता करेंगे, इसके बाद 9 जून को प्रदेश के शीर्ष नेता भी प्रेसवार्ताएं करेंगे। श्री बड़ौली ने कहा कि 5 जून से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हमें हर बूथ पर पौधारोपण करना है।
हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों गिनवाई। उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में भारत ने तेजी से तरक्की की है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के गरीब परिवारों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प लिया है, इस संकल्प को हम सभी ने मिलकर सिद्धि तक पहुंचाना है।
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि 11 वर्षों में लोगों का जीवन सरल हुआ है। हर जिला फोर लाइन सड़कों से जुड़ा है और देश व प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। मोदी सरकार की 11 की यात्रा विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नए भारत के निर्माण को संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाया है और नागरिकों के सपनों व संभावनाओं को नई दिशा दी है।
India's Military and Economic Power Growing Rapidly Under Modi's Leadership: BJP Leaders at Sonipat Workshop
India’s Military and Economic Strength Rapidly Advancing Under Modi’s Leadership: Dr. Satish Poonia
Operation Sindoor symbolizes India’s growing strategic power: Pandit Mohan Lal Badoli
Sonipat hosts BJP’s Lok Sabha-level workshop under “11 Years of Modi Government — From Resolution to Accomplishment”
Media Report, Sonipat-
During a Lok Sabha-level workshop held in Sonipat as part of the BJP's campaign “11 Years of Modi Government — From Resolution to Accomplishment”, BJP State In-Charge Dr. Satish Poonia and Haryana BJP President Pandit Mohan Lal Badoli praised the Modi government's tenure, calling India the world’s fastest-growing nation.
Dr. Satish Poonia said that under Prime Minister Narendra Modi's leadership, India's military strength and economic power are rising rapidly. He also stated that India's global standing is at its peak, and the country is no longer dependent on others, now ranking among the top four economies in the world.
Referring to Operation Sindoor, Pandit Mohan Lal Badoli said it is a symbol of India’s increasing strategic strength. The workshop, held at the Sonipat BJP office, saw the participation of senior leaders including State Organization Minister Phanindranath Sharma, Minister Rajesh Nagar, Rajya Sabha MP Kartikeya Sharma, MLAs Devendra Atri, Nikhil Madan, Pawan Kharkhoda, former Minister Bishambar Valmiki, workshop convenor Satish Nandal, Sonipat Mayor Rajeev Jain, Sonipat District President Ashok Bhardwaj, Jind District President Tejendra Dhull, and Gohana District President Bijender Malik.
Phanindranath Sharma provided insights on organizational matters to the party workers. A tree plantation was also conducted under the campaign “One Tree in Mother’s Name.”
Dr. Poonia emphasized the need to take Modi government’s welfare schemes to every household and expressed pride in the army’s achievements during Operation Sindoor. He said India has emerged stronger and more self-reliant under Modi’s rule, with 11 years full of accomplishments.
BJP State President Badoli highlighted that Modi’s 11-year tenure has not just been about governance but about service, good governance, and sustainable development. He said India has emerged as a powerful voice on the global stage through “Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas, Sabka Prayas.”
He noted that when Modi first became Prime Minister, India was the world’s 11th-largest economy, and under his leadership, it now stands 4th. He also mentioned key upcoming events: Shyama Prasad Mukherjee’s Sacrifice Day will be observed on every booth on June 23, and PM Modi’s Mann Ki Baat will be aired on June 29.
On June 8, Chief Minister Nayab Singh Saini will hold a press conference highlighting 11 years of Modi government achievements, followed by more press meets on June 9 by top leaders. Starting June 5, plantation drives will be held at every booth in observance of World Environment Day.
Minister Rajesh Nagar spoke about the progress made under Modi and Nayab’s governance. He highlighted initiatives like PM Garib Kalyan Yojana providing ration to poor families and reaffirmed PM Modi’s vision to make India a developed nation by 2047.
Rajya Sabha MP Kartikeya Sharma emphasized that infrastructure has significantly improved, connecting every district with four-lane roads. He stated the 11-year journey has been committed to development and public welfare, fulfilling the vision of a new India and empowering citizens with opportunities.
Comments
No more comments to display.