47 वे दिन जारी रहा जगजीत सिंह दल्लेवाल का आमरण अनशन
मीडिया रिपोर्ट, खनौरी बॉर्डर।।
47वें दिन खनौरी किसान मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन जारी रहा, आज जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट पेश करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। हालिया मेडिकल रिपोर्ट में उनका कीटोन बॉडी रिजल्ट 6.53 आया जो साधारण हालात में 0.02-0.27 के बीच में होना चाहिए, उनका यूरिक एसिड 11.64 है जो साधारण हालात में 3.50-7.20 के बीच मे होना चाहिए, बिलीरुबिन डायरेक्ट 0.69 है जो साधारण हालात में 0.20 से कम होना चाहिए, टोटल प्रोटीन भी नार्मल हालात के मुकाबले काफी कम है।
उनके शरीर में सोडियम, पोटाशियम एवम क्लोराइड भी काफी कम है। लिवर & किडनी पैनल, सीरम रिपोर्ट का रिजल्ट 1.67 है जो साधारण हालात में 1.00 से कम होना चाहिए। किसान नेताओं ने बताया कि आज संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा ने संयुक्त किसान मोर्चा को साझा पत्र लिखा है जिसमें उन सभी सम्मानित किसान नेताओं का धन्यवाद किया गया है जो कल खनौरी किसान मोर्चे पर आए थे।
उन सभी साथियों से यह उम्मीद भी जताई गई है कि MSP गारंटी कानून समेत 13 मांगों पर चल रहे आंदोलन को ओर भी ज्यादा व्यापक एवम मजबूत करने में वे सहयोग करेंगे। इस पत्र में आगे लिखा गया है कि "पिछले 47 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की नाजुक हालत को देखते हुए हमारा आप से विनम्र निवेदन है कि आपसी मीटिंग को कल या परसों खनौरी मोर्चे पर कर लिया जाए क्योंकि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के स्वास्थ्य के मद्देनजर 1-1 पल बड़ा कीमती है और हम मोर्चा छोड़कर कहीं बाहर जाने की स्थिति में नहीं हैं, हमें पूर्ण उम्मीद है कि आप हमारे निवेदन को स्वीकार करेंगे"।
आज तेलंगाना के खम्मन में जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के आमरण अनशन के समर्थन में किसानों ने 12 घण्टे की सांकेतिक भूख हड़ताल भी आयोजित करी है। कल हरियाणा के हिसार से किसानों का एक बड़ा जत्था जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के समर्थन में खनौरी किसान मोर्चे पर आएगा।
नोट: यह खबर किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
Jagjit Singh Dallewal’s Hunger Strike Enters 47th Day
Media Report, Khanauri Border:
On the 47th day, Jagjit Singh Dallewal’s indefinite hunger strike continued at the Khanauri Kisan Morcha. Farmer leaders presented a detailed medical report today, highlighting his deteriorating health. The report showed alarming results:
• Ketone Body Level: 6.53 (normal range: 0.02–0.27)
• Uric Acid: 11.64 (normal range: 3.50–7.20)
• Bilirubin Direct: 0.69 (should be below 0.20)
• Total Protein: Significantly lower than normal levels
• Sodium, Potassium, and Chloride Levels: Critically low
• Liver & Kidney Panel Serum Result: 1.67 (normal range: below 1.00)
Farmer leaders expressed grave concern over Dallewal’s health and stated that the results indicate a critical condition requiring immediate attention.
The Samyukt Kisan Morcha (Non-Political) and Kisan Mazdoor Morcha have jointly written a letter thanking all the respected farmer leaders who visited Khanauri yesterday. The letter urges them to further strengthen the ongoing movement for the MSP Guarantee Law and 13 other demands.
The letter also requested that the next joint meeting be held at Khanauri within the next day or two due to the fragile health of Jagjit Singh Dallewal. The leaders stated that they cannot leave the protest site, as every moment is crucial. They hope the request will be accepted.
In support of Dallewal’s hunger strike, farmers in Khammam, Telangana, held a symbolic 12-hour fast today. Additionally, a large group of farmers from Hisar, Haryana, is expected to join the Khanauri Kisan Morcha tomorrow.
Note: This report was provided by the Kisan Morcha (Non-Political).
Comments
No more comments to display.