कबड्डी के खिलाड़ी कस लें कमर, मुख्यमंत्री के गाँव में होगी प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री नायब सैनी के गांव बढ़ागढ़ में 20 जनवरी को किया जा रहा है जोनल स्तरीय कबड्डी नेशनल स्टाईल प्रतियोगिता का आयोजन
-प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रोहतक मण्डल की टीम के चयन हेतु 18 जनवरी को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में होगी ट्रायल
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के गांव बढ़ागढ़ जिला अंबाला में 20 जनवरी को महिलाओं व पुरूषों के लिए जोनल स्तरीय कबड्डी नेशनल स्टाईल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए रोहतक मण्डल की टीम का चयन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि मण्डल स्तरीय टीम के चयन हेतु रोहतक मण्डल की खेल उपनिदेशक सुनीता खत्री की अध्यक्षता में 18 जनवरी को प्रात: 09 बजे सेक्टर-06 स्थित राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर में स्थित कबड्डी हाल में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल के इच्छुक खिलाड़ी निधारित समय व स्थान पर अपनी किट व आधार कार्ड लेकर पहुंच सकते हैं।
Kabaddi Players, Get Ready: Competition to Be Held in Chief Minister’s Village
• Zonal-level Kabaddi (National Style) competition to take place in CM Nayab Saini’s village Badha Garh on January 20
• Trials for Rohtak Division team selection to be held on January 18 at Rajiv Gandhi Rural Sports Complex
Media Report, Sonipat:
District Sports Officer Manoj Kumar announced that a zonal-level Kabaddi (National Style) competition for men and women will be held on January 20 in Chief Minister Nayab Saini’s village, Badha Garh, located in Ambala district. The selection of the Rohtak Division team for this competition is underway.
He stated that trials for the division-level team selection will be conducted under the chairmanship of Rohtak Division Sports Deputy Director Sunita Khatri on January 18 at 9:00 AM. The trials will take place in the Kabaddi Hall at Rajiv Gandhi Rural Sports Complex in Sector-6.
Interested players are required to bring their kits and Aadhaar cards to the specified time and location for participation.
Comments
No more comments to display.