खड़गे ने पूरे हिंदु समाज का अपमान किया हैं इसके लिए उन्हें कान पकड़कर सारे हिन्दू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज
"हमारा समाज अपने अपने तरीके से अनुष्ठान करने की इजाजत देता और सबकी अपनी अपनी आस्था हैं" - अनिल विज
"पिछले 10 साल तुम्हारा (केजरीवाल) दिल्ली मे राज रहा, तब भी ये यमुना को साफ नहीं कर सके और दुसरो पर दोषारोपण करते है" - विज
"केजरीवाल अपनी नाकामयाबियों को दुसरो पर डालने का प्रयास कर रहे हैं" - विज
मीडिया रिपोर्ट,चंडीगढ़, 28 जनवरी -
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गंगा मे डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होंगी, पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "उन्होंने (खड़गे) भाजपा नेताओं के महाकुम्भ मे डुबकी लगाने पर तंज कसा हैं और उन्होंने (खड़गे) पूरे हिंदु समाज का अपमान किया हैं इसके लिए उन्हें कान पकड़कर सारे हिन्दू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए"।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।
श्री विज ने कहा कि "उन्होंने (खड़गे) भाजपा नेताओं के महाकुम्भ मे डुबकी लगाने पर तंज कसा हैं उन्होंने (खड़गे) पूरे हिंदु समाज का अपमान किया हैं, हर आदमी को हमारा समाज इजाजत देता हैं अपने अपने तरीके से अनुष्ठान करने का। कोई पूर्व मे खड़ा होकर प्रार्थना करता हैं तो कोई दक्षिण की ओर मुँह करके प्रार्थना करता हैं, कोई स्थिर होकर ध्यान करता हैं और कोई उठक बैठक कर प्रार्थना करता हैं, सबकी अपनी अपनी आस्था हैं"।
श्री विज ने कहा कि"जो धर्म को जानता नहीं है, उसे धर्म पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। विज ने कहा कि उन्होंने (खड़गे) पूरे हिंदु समाज का अपमान किया हैं इसके लिए उन्हें कान पकड़कर सारे हिन्दू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए"।
वही, केजरीवाल ने कहा हैं कि हरियाणा यमुना नदी के पानी मे जहर घोल रहा हैं, इस पर श्री विज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "केजरीवाल अपने झूठे वायदो से इस देश मे जहर घोल रहे हैं। पिछले 10 साल तुम्हारा (केजरीवाल) दिल्ली मे राज रहा, तब भी ये यमुना को साफ नहीं कर सके और दुसरो पर दोषारोपण करते है। श्री विज ने कहा कि दिल्ली की गंदगी हम साफ नहीं करेंगे वो तो केजरीवाल ही साफ करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी नाकामयाबियों को दुसरो पर डालने का प्रयास कर रहे हैं"।
"Khadge has insulted the entire Hindu community; he should hold his ears and apologize to all Hindus," says Energy, Transport, and Labor Minister Shri Anil Vij.
"Our society allows everyone to perform rituals in their own way, and everyone has their own faith," remarked Anil Vij.
"You (Kejriwal) ruled Delhi for the last 10 years but still couldn’t clean the Yamuna and instead blame others," added Vij.
"Kejriwal is trying to shift the blame for his failures onto others," said Vij.
Media Report, Chandigarh, January 28: Haryana’s Energy, Transport, and Labor Minister Shri Anil Vij gave a sharp response to Congress National President Mallikarjun Kharge’s statement that "taking a dip in the Ganga won’t eradicate poverty." Vij accused Kharge of mocking BJP leaders for their participation in the Mahakumbh and said, "He (Kharge) has insulted the entire Hindu community. For this, he should hold his ears and apologize to all Hindus."
Shri Vij was responding to questions posed by media personnel.
He stated, "Kharge mocked BJP leaders for taking a dip in the Mahakumbh, which insults the entire Hindu society. Our society allows every individual the freedom to perform rituals in their own way. Some pray facing the east, others facing the south. Some meditate in stillness, while others perform physical rituals to pray. Everyone has their own faith."
Vij further said, "Those who do not understand religion should not comment on it. Kharge has insulted the entire Hindu society, and for that, he should apologize to all Hindus while holding his ears."
In response to Kejriwal's allegation that Haryana is poisoning the water of the Yamuna River, Shri Vij retorted, "Kejriwal is spreading poison in this country with his false promises. You (Kejriwal) ruled Delhi for the last 10 years, yet you failed to clean the Yamuna and now blame others. We will not clean Delhi’s mess; that is Kejriwal’s responsibility."
Vij concluded by saying, "Kejriwal is trying to shift the blame for his own failures onto others."
Comments
No more comments to display.