पहलगाम हमले के आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने आदिल गुरी और आसिफ शेख का घर उड़ाया
मीडिया रिपोर्ट-
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. एनआईए ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर हमले की जांच भी शुरू कर दी है. पहलगाम हमले में आतंकी आसिफ शेख और आदिल गुरी का नाम भी सामने आया था. पुलिस आसिफ और आदिल के घर सर्च ऑपरेशन करने गई थी. इस दौरान उनका घर ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया. पुलिस का कहना है कि उसके घर में संदिग्ध सामान भी था.
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन में है. उसका साथ पुलिस भी दे रही है. सुरक्षा बल के जवान आदिल और आसिफ शेख के घर सर्च ऑपरेशन के लिए गए थे. इस दौरान संदिग्ध सामान देख खतरे का एहसास हुआ. सुरक्षा बल के जवान यह देख तुरंत पीछे हट गए, तभी बड़ा धमाका हो गया. इसमें घर बुरी तरह टूट गया. पुलिस का कहना है कि घर में विस्फोटक सामग्री थी. इसी वजह से धमाका हुआ है.
आदिल ने 2018 में ली थी आतंक की ट्रेनिंग -
आदिल थोकर लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी है. उसे आदिल गुरी के नाम से भी जाना जाता है. आदिल बीजबेहरा का रहने वाला है. उसका घर धमाके में उड़ा दिया गया. पहलगाम हमले में आदिल का नाम भी सामने आया था. उसने 2018 में कानूनी रूप से पाकिस्तान की यात्रा की थी. कथित तौर पर उसने पाकिस्तान में आतंक की ट्रेनिंग ली थी. वह पिछले साल ही जम्मू कश्मीर लौट है.
एलओसी के पास पाकिस्तान ने की फायरिंग -
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है. उसने एलओसी के कुछ हिस्सों में फायरिंग की. भारतीय सेना ने उसको करारा जवाब दिया है. हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है. भारतीय सेना भी हाई अलर्ट पर है.
श्रीनगर-उधमपुर जाएंगे भारतीय सेना के प्रमुख -
बॉर्डर पर तनाव की स्थिति के बीच भारतीय सेना के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर और उधमपुर जाएंगे. वे जल्द ही यहां के लिए रवाना होंगे. जनरल उपेंद्र द्विवेदी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पहलगाम पहुंचे थे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीसीएस की बैठक हुई. इसमें अहम फैसले लिए गए.
Major Action Against Pahalgam Terror Attack Suspects: Police Blows Up Houses of Adil Guri and Asif Sheikh
Media Report-
Following the Pahalgam terror attack, the Indian Army has intensified its search operation. The NIA, in collaboration with Jammu and Kashmir Police, has launched an investigation into the incident. The names of terrorists Asif Sheikh and Adil Guri have surfaced in connection with the attack. Police had gone to search their houses, during which the homes were blown up. According to the police, suspicious materials were found inside.
After the Pahalgam attack, the Indian Army is in action, supported by the police. Security forces had gone to search the houses of Adil and Asif Sheikh. During the operation, suspicious materials were found, raising safety concerns. Upon sensing danger, the security personnel retreated, and a major explosion followed, destroying the house. Police later confirmed that explosives were present in the home, which caused the blast.
Adil Received Terror Training in 2018
Adil Thokar is a terrorist affiliated with Lashkar-e-Taiba and is also known as Adil Guri. He hails from Bijbehara. His house was destroyed in the blast. Adil’s name emerged in the Pahalgam attack. He had legally traveled to Pakistan in 2018, where he reportedly underwent terror training. He returned to Jammu and Kashmir only last year.
Pakistan Opens Fire Near LoC
Pakistan continues its provocations, opening fire in certain sectors along the Line of Control (LoC). The Indian Army gave a strong response. Fortunately, no casualties or damage have been reported. Tensions have risen along the border following the Pahalgam terror attack, and the Indian Army remains on high alert.
Indian Army Chief to Visit Srinagar and Udhampur
Amid growing border tension, Indian Army Chief General Upendra Dwivedi will visit Srinagar and Udhampur soon. He will meet with officials of the security agencies and assess the situation on the ground. After the Pahalgam terror attack, Union Home Minister Amit Shah also visited the region. This was followed by a high-level CCS (Cabinet Committee on Security) meeting with Prime Minister Narendra Modi, where key decisions were taken.
Comments
No more comments to display.