भिवानी में हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा बरामद
मीडिया रिपोर्ट,भिवानी-
हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवानी में दो आरोपियों से लगभग 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक ऑटो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। यह कार्रवाई सीआईए प्रथम टीम द्वारा भिवानी-हांसी मार्ग स्थित तिगड़ाना मोड़ से की गई, यह जानकारी सब-इंस्पेक्टर विशेष कुमार ने दी।
दोनों आरोपी भिवानी के निवासी हैं, जिनमें से एक अमित उर्फ कालिया पर पहले से ही छह नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। एसआई विशेष कुमार ने बताया कि जो लोग बार-बार नशा तस्करी में पकड़े जाते हैं, उनकी संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया जाएगा और इस मामले में भी यही कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक महीने में फतेहाबाद और सिरसा के बाद अब भिवानी पुलिस ने भी नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी है, जो नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि है।
Major Drug Bust in Bhiwani: 11 Kg Ganja Seized by Haryana Police
Media Report, Bhiwani:
In a major operation against drug trafficking, the Haryana Police seized nearly 11 kilograms of ganja from two accused in Bhiwani. Along with the contraband, the police also recovered an auto-rickshaw and a motorcycle from the suspects. The operation was carried out by CIA-1 team, which apprehended the traffickers near Tigdana Mod on the Bhiwani-Hansi road, as per SI Vishesh Kumar.
Both accused are residents of Bhiwani. One of them, Amit alias Kalia, already has six drug-related cases registered against him. SI Kumar stated that properties of repeat offenders involved in drug trafficking will be attached under the NDPS Act, and similar action will be initiated in this case too.
SI Kumar added that after major recoveries in Fatehabad and Sirsa, the Bhiwani Police have now made a significant seizure, marking another milestone in the state’s ongoing fight against narcotics.
Comments
No more comments to display.