हिमानी नरवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट-
हरियाणा पुलिस ने हिमानी नरवाल हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं, जिसमें उसने दावा किया कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के साथ रिश्ते में था। गौरतलब है कि हिमानी का शव 1 मार्च को रोहतक के एक हाईवे के पास एक सूटकेस में मिला था।
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) से बातचीत की। उन्होंने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। कांग्रेस ने हिमानी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। हुड्डा के निर्देश पर विधायक भारत भूषण बत्रा और विधायक इंदु राज नरवाल हिमानी के परिवार से मिलने पहुंचे, जबकि हुड्डा ने स्वयं फोन पर परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान, हुड्डा ने हरियाणा में बढ़ते अपराध और विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिमानी नरवाल की हत्या ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने हाल ही में हुई अन्य हाई-प्रोफाइल हत्याओं का भी जिक्र किया, जिनमें मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में एक बसपा नेता की हत्या, बहादुरगढ़ में इनेलो नेता की हत्या और हांसी में जजपा नेता की हत्या शामिल हैं।
इसके अलावा, हुड्डा ने यह भी बताया कि प्रदेश में अब तक आधा दर्जन से अधिक विधायक फिरौती गिरोहों का शिकार हो चुके हैं, और यहां तक कि भाजपा नेता और पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस और सरकार से एक मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई की मांग की, ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने की मानसिकता रखने वालों को कड़ा संदेश दिया जा सके।
Major Revelation in Himani Narwal Murder Case, Accused Arrested
Media Report -
Haryana Police has made a significant breakthrough in the Himani Narwal murder case by arresting an accused who has made several key disclosures. The accused claimed that he was in a relationship with Congress worker Himani Narwal. It is worth noting that Himani’s body was found inside a suitcase near a highway in Rohtak on March 1.
Meanwhile, former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda spoke with the Superintendent of Police (SP) regarding the case. He urged the police and government to ensure swift justice for the victim’s family and demanded the strictest punishment for the culprit. Expressing solidarity with the family, Hooda assured them of Congress’s support. As per his instructions, MLAs Bharat Bhushan Batra and Indu Raj Narwal visited Himani’s family, while Hooda personally spoke to them over the phone, offering his condolences and promising all possible assistance to secure justice.
Addressing journalists in New Delhi, Hooda raised concerns over the rising crime rate in Haryana, particularly against women. He pointed out that Himani’s murder has once again brought the state's law and order situation into question. He also recalled recent high-profile murders, including that of a BSP leader in Narayangarh, an INLD leader in Bahadurgarh, and a JJP leader in Hansi.
Furthermore, he highlighted that over half a dozen MLAs in the state have fallen victim to extortion-related crimes, while even BJP leaders and police officials are not safe. Hooda called for exemplary action in the Himani Narwal case, emphasizing that a strong message should be sent to deter crimes against women.
Comments
No more comments to display.