राई की फैक्टरी में भीषण आग, कई जिलों से बुलाई गई दमकल गाड़ियां
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत (राई):
वीरवार सुबह राई औद्योगिक क्षेत्र की सुप्रीम ग्लो प्रिंटिंग सॉल्यूशन फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया।
घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत अग्निशमन विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। फैक्टरी में बड़ी मात्रा में कागज और प्रिंटिंग सामग्री मौजूद होने से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पानीपत से दो, बहादुरगढ़ (झज्जर) और रोहतक से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।
दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। धुएं और लपटों के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है। पुलिस भी मौके पर तैनात है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक टीमें जांच में जुटी हैं।
Massive Fire at Rai Factory; Fire Tenders Called from Multiple Districts
Media Report, Sonipat (Rai):
A massive fire broke out early Thursday morning at the Supreme Glow Printing Solution factory located in Rai Industrial Area, triggering panic in the surrounding region. Thick plumes of smoke quickly spread throughout the area as the flames intensified.
Upon receiving the alert around 8 AM, eight fire tenders from Sonipat rushed to the site and began firefighting operations. Due to the large stock of paper and printing materials inside the factory, the fire spread rapidly and became more intense.
To support the operation, additional fire engines were called from Panipat, Bahadurgarh (Jhajjar), and Rohtak. Firefighters are facing significant challenges in controlling the flames due to the dense smoke and high heat.
Police are present at the scene, ensuring that nearby residents and workers are evacuated to safety.
The exact cause of the fire is still unknown, but fire and administrative departments are currently investigating the incident.
Comments
No more comments to display.