बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में स्थित फैक्ट्री नंबर 203 में बुधवार सुबह अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में कपड़ा निर्माण का काम किया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही फैक्ट्री से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं, कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में मशीनें और तैयार माल इसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार फैक्ट्री मालिक उत्कर्ष जैन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि सटीक आंकड़े सामने आने बाकी हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। लगातार पानी का छिड़काव और अंदर तक पहुंचकर किए गए प्रयासों के बाद आग पूरी तरह बुझ सकी। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति को संभाले रखा। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई गंभीर चोट लगी।
Massive Fire at Textile Factory in Large Industrial Area, Controlled by Three Fire Tenders
Media Report, Ganaur-
A sudden fire broke out on Wednesday morning at Factory No. 203 located in Phase-1 of the Large Industrial Area, causing panic among workers. The unit is engaged in textile manufacturing. According to eyewitnesses, as soon as smoke and flames were spotted rising from the premises, employees rushed out and immediately informed the fire brigade and police.
The fire spread rapidly, engulfing machinery and stock within minutes. Initial estimates suggest that factory owner Utkarsh Jain has suffered significant financial losses, though the exact figures are yet to be assessed. The cause of the fire remains unknown.
Upon receiving the alert, three fire tenders reached the spot and brought the blaze under control after considerable effort. Continuous water spraying and targeted firefighting inside the building eventually succeeded in fully dousing the flames. Police also remained present to maintain order. Fortunately, no casualties or major injuries were reported.
Comments
No more comments to display.