मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
सोनीपत के रामनगर-पिपलीखेड़ा रोड स्थित एसआर प्लास्पोड्राम फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री प्लास्टिक ड्रम बनाने का काम करती है। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति काबू से बाहर हो गई, तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।
दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग के कारण उठे धुएं के गुबार कई किलोमीटर तक दिखाई दिए। स्थिति गंभीर होते देख सोनीपत, कुंडली और आसपास के इलाकों से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा।
फैक्ट्री मालिक मोहित मित्तल के अनुसार, आग से लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है और अब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
A massive fire broke out at the SR Plaspodram factory on Ramnagar-Piplikheda Road in Sonipat, which manufactures plastic drums. As soon as the fire erupted, factory workers attempted to control it on their own. However, when the situation went out of control, the fire department was immediately informed.
Fire brigade vehicles reached the spot and started efforts to douse the flames, but within minutes, the fire engulfed the entire factory. Thick smoke from the fire spread across several kilometers, making the situation more alarming. Additional fire engines from Sonipat, Kundli, and nearby areas were called to the site to control the blaze.
According to factory owner Mohit Mittal, the fire has already caused losses worth lakhs, and authorities are still struggling to bring it under control.
Comments
No more comments to display.