बिना बेस डाली सीवरलाइन पर मेयर ने की सख्त कार्रवाई, 500 फीट पाइप उखड़वाया
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।
नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते खन्ना कॉलोनी में बिना निर्धारित बेस डाले लगभग 500 फीट सीवरलाइन बिछा दी गई। जब इसकी शिकायत मेयर राजीव जैन को मिली तो वे खुद मौके पर पहुंचे और गड़बड़ी पाए जाने पर पूरी लाइन को उखड़वाने के आदेश दे दिए।
मौके पर पहुंचे मेयर को मजदूरों ने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब लाइन खुदवाई गई तो सामने आया कि पाइप के नीचे रोड़ी का बेस नहीं डाला गया था। साथ ही, हेम नगर में हो रहे सीवर कार्य की भी जांच की गई, जहां मैनहोल के निर्माण की बजाय केवल पुराने ढक्कन बदले जा रहे थे।
मेयर ने नगर निगम के इंजीनियरों को तलब कर फटकार लगाई और कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग ने बताया कि खन्ना कॉलोनी की गड़बड़ सीवरलाइन को हटाकर नए सिरे से काम करवाया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Mayor Takes Strict Action Over Sewer Line Laid Without Base, 500 Feet Pipeline Removed
Media Report, Sonipat-
Due to negligence by municipal officials, around 500 feet of sewer line was laid without a proper base in Khanna Colony. Upon receiving complaints, Mayor Rajiv Jain visited the site and ordered the pipeline to be removed immediately.
When questioned, laborers initially tried to mislead but later admitted that no gravel base had been laid under the pipes. The Mayor also inspected ongoing work in Hem Nagar and found that instead of constructing new manholes, only the covers of old ones were being replaced or repaired.
Mayor Jain summoned municipal engineers on the spot and reprimanded them for the poor quality of work. He instructed strict monitoring of the sewer line construction and warned that any compromise in quality will not be tolerated.
Municipal Executive Engineer Vishal Garg confirmed that the faulty pipeline in Khanna Colony is being removed and reinstalled with a proper base, and strict action will be taken in case of further negligence.
Comments
No more comments to display.