अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
राज्य अपराध शाखा में लंबित मामलों की समीक्षा, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच के निर्देश, कहा- मामलों की गहन जांच करें ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके
मीडिया रेपोरी,चंडीगढ़।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने राज्य अपराध शाखा (SCB) के अधिकारियों की बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने राज्य अपराध शाखा में लंबित प्रमुख मामलों पर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी। बैठक के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों की जांच तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाए।
यह बैठक पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में ADGP-SCB ममता सिंह, DIG-SCB हमीद अख्तर, SSP मोहित हांडा, अमित दहिया, पूजा डाबला, धारणा यादव, संदीप मलिक सहित DSSP और इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।
बैठक में आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़े प्रमुख मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने अब तक की गई जांच या पुलिस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। श्री कपूर ने कहा कि किसी भी मामले की जांच शुरू करने से पहले अधिकारी उसकी गहराई में जाएं और एक ब्लूप्रिंट तैयार करें कि कब, क्या और कैसे जांच करनी है, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लंबित मामलों को हल करने के संबंध में भी अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति को कोई परेशानी न हो।
श्री कपूर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों की जांच के लिए एक समय सीमा निर्धारित करें और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि इस अवधि के भीतर जांच पूरी हो। उन्होंने बैठक में मौजूद ADGP ममता सिंह को निर्देश दिए कि SCB में लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा करें ताकि जांच प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। जांच के लिए कानूनी विशेषज्ञों की भी सलाह ली जा सकती है।
श्री कपूर ने कहा कि राज्य अपराध शाखा हरियाणा पुलिस की एक सशक्त और महत्वपूर्ण इकाई है, इसलिए किसी भी मामले की जांच पूरी गहराई और गंभीरता से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य अपराध शाखा की टीम को सभी मामलों के विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करना चाहिए और अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए।
Meeting held under the chairmanship of Director General of Police regarding crime control
- Review of pending cases in the State Crime Branch, necessary guidelines given
- Instructions given to investigate within the stipulated time limit, said- investigate the cases thoroughly so that appropriate action can be taken against the guilty person
Media Report, Chandigarh-
Haryana Director General of Police Shatrujeet Kapur held a meeting of the officers of the State Crime Branch (SCB). In this meeting, he sought a report from the officers regarding the action taken so far regarding the pending major cases in the State Crime Branch. In the meeting, the DGP directed the officers to complete the investigation of the pending cases in a time-bound manner.
This meeting was held at the Police Headquarters located in Sector-6, Panchkula. ADGP-SCB, Mamta Singh, along with DIG-SCB Hamid Akhtar, SsP Mohit Handa, Amit Dahiya, Pooja Dabla, Dharna Yadav, Sandeep Malik along with DSsP and Inspectors participated in this meeting.
In the meeting, detailed discussions were held regarding major cases related to economic crimes and corruption. During the meeting, officers gave detailed information about the investigation or police action taken so far in the cases. Shri Kapur said that before investigating any case, the officer should go to its root and prepare a blueprint of when, what and how they have to investigate the case so that appropriate action can be taken against the guilty person. He also guided the officers regarding solving the pending cases. He clearly said that the investigation of the case should be fair so that no innocent person faces any kind of problem.
Shri Kapur asked the officers to set a time limit for the investigation of the case and try to ensure that the investigation is completed during this period. He asked ADGP Mamta Singh, who was present in the meeting, to review the pending cases in SCB every week so that the investigation process can be expedited. Legal experts can also be consulted for the investigation of cases.
Shri Kapur said that the State Crime Branch is a strong and important unit of Haryana Police, so it is very important to investigate any case thoroughly. He said that the team of the State Crime Branch should study all aspects of the cases carefully. Along with this, they should work by establishing better coordination with their subordinate officers and employees.
Comments
No more comments to display.