बेगा रोड पर ब्रह्माकुमारी सेंटर के नए प्रभु मिलन भवन का विधायक देवेंद्र कादियान ने रिबन काटकर किया उद्घाटन
- सर्वात्माओं के पिता विश्व पिता परमात्मा शिव की याद से ही सच्ची शांति संभव हैः बीके अर्चना
- मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर।।
शिवरात्रि के अवसर पर बेगा रोड स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर के नए प्रभु मिलन भवन का उद्घाटन हुआ। बतौर मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने भवन का रिबन काटकर उद्घाटन किया और शिव बाबा का झंडा फहराया। कार्यक्रम में सोनीपत से बीके रामदेवी दीदी, वसंत विहार से बीके अर्चना दीदी, मुरथल से बीके सतीश भाई शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इससे पहले अतिथियों के आगमन पर उनका बुके देकर स्वागत किया गया।
विधायक कादियान ने कहा कि यह भवन ईश्वरी एवं आध्यात्मिक कार्य के लिए मानव मूल्यों के भौतिक उत्थान हेतु एक प्रकाश एवं स्तंभ बनेगा। लोग यहां आकर परमपिता को और स्पष्ट रूप से जानकार अविनाशी सुख-शांति एवं ज्ञान की प्राप्ति कर सकेंगे। अपने जीवन से दुख, अशांति एवं अज्ञानता का अंधेरा मिटा सकेंगे। कहा कि मानव जीवन परमार्थ के लिए है और यह भगवान का कार्य है, जिसको सबको मिलकर करना चाहिए। कादियान ने आश्वासन दिया कि वे हमेशा सहयोगी बने रहेंगे। उनका ब्रह्माकुमारी से पारिवारिक संबंध है और पूरा परिवार लंबे समय से इससे जुड़ा हुआ है।
बीके रामदेवी व बीके अर्चना ने कहा कि सर्वात्माओं के पिता विश्व पिता परमात्मा शिव की याद से ही सच्ची शांति संभव है, अपने अंदर की अशुद्धियों और बुराइयों को आध्यात्मिक ज्ञान एवं परमात्मा की याद से ही खत्म कर सकते है।
स्वपरिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन संभव है और सभी को आध्यात्मिक उन्नति के लिए नजदीकी ब्रह्माकुमारीज मेडिटेशन सेंटर पर जाकर एक घंटा मेडिटेशन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। कार्यक्रम में आसपास से पहुंचे बहन-भाईयों ने ब्रह्मा प्रसाद ग्रहण किया। मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर शारदा त्यागी, निर्मला, लक्ष्मी, बलवान, रोहताश, मीरा आदि उपस्थित रहे।
MLA Devender Kadian Inaugurates New "Prabhu Milan Bhavan" at Brahma Kumaris Center on Bega Road
True Peace Is Possible Only Through Remembrance of Supreme Father Shiva: BK Archana
Media Report, Ganaur –
On the occasion of Maha Shivratri, the new "Prabhu Milan Bhavan" at the Brahma Kumaris Center on Bega Road was inaugurated. MLA Devender Kadian, as the chief guest, cut the ribbon and hoisted the flag of Shiv Baba to mark the opening of the spiritual center. The event was graced by BK Ramdevi Didi from Sonipat, BK Archana Didi from Vasant Vihar, and BK Satish Bhai from Murthal, who extended their best wishes. The celebration included a cultural program, and the guests were welcomed with bouquets.
MLA Devender Kadian emphasized that this center will serve as a beacon of divine and spiritual enlightenment, promoting human values and inner upliftment. He noted that people visiting this center would gain a deeper understanding of the Supreme Father, leading them toward everlasting peace, knowledge, and inner fulfillment. He stated that human life is meant for selfless service, and contributing to God's work is everyone's responsibility. He assured his continued support, highlighting his family's long-standing connection with the Brahma Kumaris organization.
BK Ramdevi and BK Archana shared that true peace is attainable only through remembrance of the Supreme Father, Shiv, and that spiritual knowledge and divine connection help eliminate inner impurities and negativity. They stressed that self-transformation leads to world transformation, encouraging everyone to practice at least an hour of meditation daily at their nearest Brahma Kumaris Meditation Center for spiritual upliftment.
The event witnessed a gathering of brothers and sisters from nearby areas, who participated in the Brahma Prasad distribution ceremony. The guests were honored with mementos, and dignitaries such as Sharda Tyagi, Nirmala, Lakshmi, Balwan, Rohtash, and Meera were also present at the occasion.
Comments
No more comments to display.