विधायक निखिल मदान ने क्षेत्रवासियों को दी श्रावण शिवरात्रि की शुभकामनाएं
शिवरात्रि का पर्व अटूट आस्था, भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक : निखिल मदान
विभिन्न कांवड़ शिविरों में पहुँचकर विधायक निखिल मदान ने शिव भक्त कांवड़ियों का किया स्वागत
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत :
विधायक निखिल मदान ने बुधवार को श्रावण शिवरात्रि के पर्व पर सोनीपत में विभिन्न जगहों पर आयोजित भजन कीर्तन और भंडारों में भाग लिया और क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही विधायक निखिल मदान ने शहर के प्राचीन शिवालय, शम्भु दयाल स्कूल में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव और भजन संध्या में पहुँच कर श्रद्धालुओं को श्रावण शिवरात्रि की शुभकामनायें दी और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विधायक निखिल मदान ने भगवान शिवजी के मधुर भजनों का श्रवण किया।
विधायक निखिल मदान ने श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर दुर्गा मंदिर गीता भवन चौक में आयोजित महा शिव पुराण कथा में हिस्सा लिया। साथ ही कोट मोहल्ला के शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में हिस्सा लेकर क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। वहीँ फ़ौजी कॉलोनी, बैयांपुर खुर्द और बहालगढ़ रोड पर लगे हुए कांवड़ शिविरों में पहुंचकर कांवड़ियों से उनका कुशल क्षेम जाना और स्वागत करते हुए उन्हें शिवरात्रि की शुभकामनायें दी। निखिल मदान ने कहा शिवरात्रि का पर्व हम सबके लिए आस्था का प्रतीक है और देवों के देव महादेव ही इस सृष्टि के कर्ता धर्ता है। भगवान शिव अनादि और अनंत है और अपने सभी भक्तों के दुःख दूर करते है। पूरे श्रावण माह में भगवान शिवजी की आराधना करने वाले भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भोलेनाथ समस्त जग का कल्याण करने वाले हैं।
इस अवसर पर प्रदीप गौतम, अनुराग प्रकाश गौतम,वीरेंद्र खत्री, नरेंद्र गौतम, राजेश गौतम,अशोक शर्मा, अनुज शर्मा,नीरज आत्रेय , राजकुमार,सुरेंद्र शर्मा,जगदीश चंद्र, हरि कौशिक, राहुल जैन, डब्बू, सौरभ चांदना,अमन,गौरव कौशिक,कुलदीप वत्स,शुभम वशिष्ठ, आदि लोग मौजूद रहे।
MLA Nikhil Madan Extends Greetings to Residents on Shravan Shivratri
“Shivratri is a Symbol of Unwavering Faith, Devotion, and Reverence”: Nikhil Madan
MLA Nikhil Madan Welcomed Devotee Kanwariyas at Various Kanwar Camps
Media Report, Sonipat:
On Wednesday, MLA Nikhil Madan participated in various bhajan-kirtan programs and bhandaras (community feasts) organized across Sonipat to mark the festival of Shravan Shivratri. He extended warm wishes to the residents on this auspicious occasion.
Madan also visited the city’s historic Shivalaya at Shambhu Dayal School, where a Shivratri festival and devotional evening were organized. He conveyed greetings to devotees, performed Jalabhishek (water offering) to Lord Shiva, and offered prayers. On this occasion, he also listened to melodious devotional songs dedicated to Lord Shiva.
The MLA attended the Maha Shiv Puran Katha held at Durga Mandir, Geeta Bhawan Chowk, and participated in the bhajan sandhya organized for the consecration ceremony at Kot Mohalla Shiv Mandir, where he again extended Shivratri greetings to locals.
Additionally, Madan visited Kanwar camps set up at Fauji Colony, Baiyanpur Khurd, and Bahalgarh Road, where he met and welcomed Kanwariyas (devotees carrying holy water) and wished them for the festival.
Nikhil Madan said, “The festival of Shivratri is a symbol of faith for all of us. Lord Mahadev, the God of Gods, is the creator and sustainer of this universe. Shiva is eternal and infinite, relieving all His devotees from their sorrows. During the entire month of Shravan, the wishes of devotees who worship Lord Shiva are fulfilled. Bholenath is the benefactor of the entire world.”
The event was attended by Pradeep Gautam, Anurag Prakash Gautam, Virender Khatri, Narendra Gautam, Rajesh Gautam, Ashok Sharma, Anuj Sharma, Neeraj Atrey, Rajkumar, Surender Sharma, Jagdish Chandra, Hari Kaushik, Rahul Jain, Dabbu, Saurabh Chandna, Aman, Gaurav Kaushik, Kuldeep Vats, Shubham Vashisth, and others.
Comments
No more comments to display.