विधायक पवन खरखौदा ने गांव फिरोजपुर एवं खरखौदा में किया आगंनवाड़ी सेंटरों का उद्धाटन
मीडिया रिपोर्ट, खरखौदा।।
विधायक पवन खरखौदा ने गुरूवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना के अंर्तगत गांव फिरोजपुर में नवनिर्मित आगंनवाड़ी एवं खरखौदा में आगंनवाड़ी सेंटर व भवन का उद्धाटन किया।
उन्होनें बताया कि यहां बच्चों के खेलने के समान और खिलौने के साथ ही पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य जॉच व टीकाकरण, शिक्षा तथा शारिरिक व सामाजिक-भावनात्मक विकास के लिए तमाम इंतजाम होगे। गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पूरक पोषण वाला भोजन, 3-6 साल के बच्चों के लिए प्री-स्कूल शिक्षा, 15-45 वर्ष की महिलाओं और किशोरियों के लिए स्वास्थ्य और पोषण जैसी तमाम सुविधांए दी जाएगी।
इस मौके पर एसडीएम डा0 निर्मल नागर, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी सुजाता, ब्लाक समिति चेयरमैन सतेन्द्र दहिया, डब्ल्यूसीडीपीओ नीलम, अजित गुप्ता व अन्य मौजूद रहें।
MLA Pawan Kharkhoda Inaugurates Anganwadi Centers in Firozpur and Kharkhoda
Media Report, Kharkhoda –
MLA Pawan Kharkhoda inaugurated a newly constructed Anganwadi center in Firozpur village and an Anganwadi center and building in Kharkhoda on Thursday under the Women and Child Development Project.
He highlighted that these centers will provide play equipment and toys for children, nutritious meals, regular health check-ups, vaccinations, education, and overall physical, social, and emotional development programs. Additionally, pregnant and lactating women will receive supplementary nutrition, while children aged 3-6 years will benefit from pre-school education. Women and adolescent girls (aged 15-45 years) will also have access to health and nutrition facilities.
The event was attended by SDM Dr. Nirmal Nagar, District Council Chairperson Monika Dahiya, Block Education Officer Sujata, Block Committee Chairman Satendra Dahiya, WCDPO Neelam, Ajit Gupta, and other dignitaries.
Comments
No more comments to display.