श्री मोहनलाल बडौली, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा हरियाणा
दिल्ली जीत पर जलेबी वाला जश्न
- कट्टर बेईमान केजरीवाल को जनता ने सिखाया सबक – मोहनलाल
- दिल्ली ने झूठ और भ्रष्टाचार की दूकान को लगाया ताला – मोहनलाल बडौली
- दिल्ली भाजपा पर हुई फ़िदा, ’आप’ दा हुई विदा – मोहनलाल बडौली
मीडिया रिपोर्ट, 8 फरवरी 2025 –
दिल्ली में 27 साल बाद हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने अपने कार्यकर्ताओं संग जलेबी खाकर इस जीत का जश्न मनाया है। दिल्ली में भाजपा की इस भव्य जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहनलाल बडौली ने कहा कि दिल्ली में आपदा का अंत हुआ है और 27 साल भाजपा की दिल्ली में सरकार बनी है इसके लिए उन्होंने दिल्ली और हरियाणा की जनता का आभार जताया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की भ्रष्ट और झूठ की राजनीति को करारा जवाब दिया है और भाजपा पर विश्वास जताया है। बडौली ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया और केजरीवाल की झूठ और भ्रष्ठाचार की राजनीति की दूकान पर ताला लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर साफ़ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। कार्यकर्ताओं संग ख़ुशी मनाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने इसे दिल्ली के साथ साथ हरियाणा की भी जीत बताया और कहा कि केजरीवाल ने यमुना माई का अपमान किया और हरियाणा वालों पर अनर्गल आरोप लगाकर गन्दी राजनीति की, जिसका मुंहतोड़ जवाब अब दिल्ली की जनता ने दिया है। साथ ही, मोहनलाल बडौली ने कहा कि जिस दिन दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान हुआ था उसी दिन उन्हीने भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली में इस बार कमल खिलेगा, उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में भी मतदान 5 तारीख को हुए और नतीजे 8 तारीख को घोषित हुए थे और दिल्ली चुनाव के लिए भी ये ही तारीखें थी इसलिए उन्हें पहले से विश्वास था कि इस बार दिल्ली में ‘आप’ दा जाएगी और भाजपा आएगी.
Mohanlal Badoli, State President, BJP Haryana
“Jalebi Celebration for Delhi Victory”
• “Dishonest Kejriwal has been taught a lesson by the people” – Mohanlal Badoli
• “Delhi has shut down the shop of lies and corruption” – Mohanlal Badoli
• “Delhi is in love with BJP, ‘AAP’ is out” – Mohanlal Badoli
Media Report, February 8, 2025 –
Expressing joy over BJP’s landslide victory in Delhi after 27 years, Haryana BJP State President Mohanlal Badoli celebrated the win by sharing jalebis with party workers.
Reacting to BJP’s grand success, Mohanlal Badoli said that the “disaster” (AAP) in Delhi has finally ended, and the people have brought BJP back to power after 27 years. He extended his gratitude to the people of Delhi and Haryana for their support.
The BJP state president stated that the people of Delhi have given a strong response to Kejriwal’s corrupt and deceitful politics and placed their trust in the BJP. He further added that the people have endorsed Prime Minister Narendra Modi’s guarantees, shutting down Kejriwal’s shop of lies and corruption.
Badoli emphasized that the clear mandate in favor of PM Modi’s policies proves that the people now prefer development over lies and corruption.
While celebrating with party workers, Badoli declared this victory as not just Delhi’s but also Haryana’s. He accused Kejriwal of disrespecting Yamuna Mai and making baseless accusations against the people of Haryana, but the people of Delhi have now given him a befitting reply.
Additionally, Mohanlal Badoli recalled his prediction on the day Delhi election dates were announced, stating that he was confident BJP would win. He pointed out that Haryana’s elections were also held on February 5, with results announced on February 8, the same dates as Delhi’s elections, reinforcing his belief that ‘AAP’ would be ousted, and BJP would emerge victorious.
Comments
No more comments to display.