नेशनल हाईवे-44 पर सुरक्षा की लापरवाही बनी जान का खतरा: पत्थर के बैरिकेड फिर से लगाए गए, हादसों का खतरा बढ़ा
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
नेशनल हाईवे-44 पर सुरक्षा के नाम पर लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। उपायुक्त के आदेश पर कुछ समय पहले हटाए गए पत्थर के बैरिकेड फिर से सड़क पर रख दिए गए हैं, जो तेज रफ्तार वाहनों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
स्थानीय लोग और वाहन चालक यह कहते हैं कि ये बैरिकेड्स दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। अचानक सामने आकर यह पत्थर चालकों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं।
व्यस्त मार्ग पर सड़क के बीच में पत्थर रखना यातायात सुरक्षा के साथ सीधे खिलवाड़ करने जैसा है। अगर इन्हें जल्द नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से रोजाना 80,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं, जिससे जोखिम और बढ़ गया है।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सीमेंट के बैरिकेड हटाकर सुरक्षित विकल्प लगाए जाएं। इसके बाद, एनएचएआई को अल्टीमेटम दिया गया था। दबाव के बाद, सीमेंट के बैरिकेड हटाकर प्लास्टिक बैरिकेड लगाए गए थे, लेकिन अब बहालगढ़ के पास दोबारा पत्थर रख दिए गए हैं।
900 करोड़ खर्च हुए, फिर भी हालत बदहाल
कुंडली से पानीपत तक 24 किलोमीटर लंबे एनएच-44 और संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण 900 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। इस हाईवे का उद्घाटन 20 जून 2023 को हुआ था, जो दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर को सीधे जोड़ता है। बारिश के बाद कई जगहों पर सड़क टूट गई है। एनएचएआई फिलहाल सड़क के गड्ढों को रोड़ियां डालकर भर रहा है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी हाईवे पर बार-बार पैबंद लगाना स्थायी समाधान नहीं हो सकता। टोल टैक्स से प्रतिदिन करोड़ों रुपये की आमदनी होने के बावजूद यात्री असुविधा और जान का जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हैं।
Negligence on National Highway-44 Puts Safety at Risk: Stone Barricades Return, Raising Concerns of Fatal Accidents
Media Report, Sonipat-
The issue of negligence under the guise of safety on National Highway-44 seems to be never-ending. Stone barricades, which were removed earlier under the instructions of the Deputy Commissioner, have once again been placed in the middle of the road. These barricades could pose a deadly risk for high-speed vehicles.
Local residents and drivers claim that these barricades could lead to accidents. With these stones suddenly appearing in front of vehicles, they pose a serious danger to drivers' lives.
Placing stones in the middle of a busy road directly undermines traffic safety. If they are not removed immediately, accidents can happen at any time. Over 80,000 vehicles pass through this stretch every day, increasing the risk even further.
In a meeting of the District Road Safety Committee, Deputy Commissioner Sushil Sarwan had given clear instructions to remove the cement barricades and replace them with safer alternatives. After his ultimatum, the NHAI replaced the cement barricades with plastic ones. However, stone barricades have now been placed again near Bahalgarh.
900 Crores Spent on Construction, but Situation Still Dismal
The 24 km-long NH-44 and its connecting roads from Kundli to Panipat were widened at a cost of ?900 crore. This highway, inaugurated on June 20, 2023, directly connects Delhi, Haryana, Chandigarh, Punjab, Himachal Pradesh, and Jammu & Kashmir. Despite this, many sections of the road have developed cracks after the rains. The NHAI is filling the potholes with rubble, but locals argue that repeatedly patching up the highway after spending crores of rupees is not a permanent solution. Even though the toll taxes generate millions of rupees daily, passengers are still forced to travel in discomfort, risking their lives.
Comments
No more comments to display.