नशे के कारोबार में शामिल लोगों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी-डीसी डा. मनोज कुमार
- सरकार का सीधा संदेश है नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर हो सख्त से सख्त कार्रवाई
- नशा करते हुए विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
- जो बच्चे न स्कूल जाते हैं और न ही कालेज उनकी गांव-गांव जाकर काउंसलिंग करेगी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे लोगों की पहचान करे और उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाकर उन्हें सजा दिलवाने के लिए सख्त से सख्त पैरवी करे। उपायुक्त डा. मनोज कुमार नकोर्ड व चिह्नित अपराध की मीटिंग सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उपायुक्त ने मीटिंग में कहा कि नशा समाज के अंदर एक बहुत बड़ी समस्या है। इससे लोग बर्बाद होते हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सख्त निर्देश हैं कि हमें नशे के इस कलंक को समाज से पूरी तरह से खत्म करना है। इसके लिए जो लोग नशा बेच रहे हैं उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके साथ ही अगर किसी शिक्षण संस्थान अथवा अन्य जगह पर नशा बिक रहा है या प्रयोग हो रहा है तो वहां पर ही सख्ती से कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग नशा करते हुए, चिलम पीते हुए गाने बनाते हैं और विडियो व फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस उपायुक्त को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर पर र्कावाई करें। इस पर पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान ने बताया कि ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली गई है और उन पर कार्रवाई करनी शुरू भी कर दी गई है।
उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में दिसंबर 2024 में एनडीपीएस एक्ट के सात केस दर्ज किए गए हैं और दस लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों से 4.518 किलो गांजा, 11.740 किलोग्राम चूरापोस्त, 1.500 किलो डोडा पोस्त, 3.577 किलोग्राम चरस और 113.59 ग्राम हेरोईन भी जब्त की गई है।
उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक एनडीपीएस एक्ट में 102 केस रजिस्टर्ड किए गए और 140 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि कुछ बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल व कालेज नहीं जाते। ऐसे में इन बच्चों के नशे की गिरफ्त में आने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर ऐसे बच्चों की पहचान करें और उन्हें जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कालेजों व विश्विद्यालयों में भी नशा के खिलाफ जागरूकता के लिए अभियान चलाएं।
सभी विश्विद्यालय यह निगरानी रखें और अगर उन्हें यह जानकारी मिलती है कि शिक्षण संस्थान के आस-पास कोई नशा बेच रहा है तो उसकी जानकारी भी तुरंत दें ताकि ऐसे लोगों पर समय से कार्रवाई हो सके। मीटिंग में चिह्नित अपराध को लेकर आए मामलों को लेकर भी निर्देश दिए गए। मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान, एसडीएम अमित कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
No Leniency Will Be Shown Towards Those Involved in the Drug Trade – DC Dr. Manoj Kumar
- The government’s clear message is to take the strictest action against those involved in the drug trade.
- Strict action will also be taken against those who make videos while consuming drugs and post them on social media.
- The police will conduct counseling in villages for children who neither attend school nor college.
Media Report, Sonipat:
Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar stated that no leniency will be shown towards those involved in the drug trade, and the strictest possible action will be taken against them. He instructed the police to identify such individuals and ensure strict legal action against them. Dr. Manoj Kumar was addressing a meeting regarding crime identification and enforcement, with officials from various departments present.
The Deputy Commissioner emphasized in the meeting that drug addiction is a major issue in society and is ruining many lives. He added that Chief Minister Shri Nayab Singh Saini has given clear instructions to completely eradicate this menace from society. He called for identifying and taking strict action against those selling drugs. If drug use or sale is happening in any educational institution or other public places, strict action should be taken there as well.
Dr. Manoj Kumar also pointed out that some people create videos while using drugs or smoking, and then post these on social media. He instructed the police to identify such individuals and take appropriate action against them. Police Commissioner Narendra Kadian informed that a list of such individuals has already been prepared and action is underway.
Dr. Manoj Kumar also mentioned that, according to the report presented by the police, seven cases under the NDPS Act were registered in December 2024, and ten individuals were arrested. A total of 4.518 kg of cannabis, 11.740 kg of poppy husk, 1.500 kg of opium, 3.577 kg of hashish, and 113.59 grams of heroin were seized from them.
He further mentioned that from January 1, 2024, to December 31, 2024, a total of 102 cases were registered under the NDPS Act, and 140 people were arrested.
Dr. Manoj Kumar pointed out that some children do not attend school or college, and they are more likely to fall into the trap of drug addiction. He instructed the police department to go from village to village to identify such children and run awareness campaigns to educate them. He also urged that awareness campaigns be run in schools, colleges, and universities about the dangers of drugs. He advised all universities to monitor their surroundings and report any drug sale activities near their campuses so that timely action can be taken.
The meeting also included discussions regarding specific criminal cases. Additional Deputy Commissioner Ankita Chaudhary, Police Commissioner Narendra Kadian, SDM Amit Kumar, and officials from all departments were present at the meeting.
Comments
No more comments to display.