स्कूली बच्चों को मिलेगा पोषण का ज़ायका: सप्ताह में दो दिन मिलेंगी प्रोटीन मिल्क बार
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों को प्रोटीन मिल्क बार उपलब्ध कराएं।
यह योजना 11 अगस्त 2026 तक अनुबंध के आधार पर लागू रहेगी, जिसमें हर सप्ताह दो दिन निर्धारित तिथि पर स्कूलों में प्रोटीन मिल्क बार का वितरण किया जाएगा।
इस प्रयास का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को रोकना, उन्हें ऊर्जा से भरपूर आहार देना और उनकी पढ़ाई में एकाग्रता को बढ़ाना है। इन प्रोटीन बार्स में ऐसे पोषक तत्व शामिल होंगे जो न केवल उनके शारीरिक विकास में सहायक होंगे, बल्कि मानसिक क्षमता को भी मजबूत बनाएंगे।
Nutritious Boost for School Children: Protein Milk Bars to Be Distributed Twice a Week
Media Report, Sonipat-
Sonipat: In a new initiative focused on improving the nutrition and health of students in government schools, the Education Department has issued directives to provide protein milk bars to students.
Under this scheme, which will run on a contract basis until August 11, 2026, protein milk bars will be distributed twice a week in every government school on pre-decided days.
This move aims to combat malnutrition, supply energy-rich food to students, and enhance their concentration in studies. The protein milk bars will contain essential nutrients that support both physical development and cognitive growth in children.
Comments
No more comments to display.