सडक़ सुरक्षा को लेकर कोई समझौता न करें अधिकारी, अन्यथा होगी सख्त कार्यवाही-डॉ0 मनोज कुमार
- कोहरे के चलते एनएच-44 पर तैनात रेस्क्यू व रिस्पांस टीमों व एंबुलेंसों की बढ़ाई जाए संख्या
-सडक़ों पर फैली काबली कीकरों व पेड़ों की तुंरत करवाएं कटाई-छटाई, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
-जिला में किसी भी सडक़ को तोडऩे के लिए संबंधित विभाग सडक़ सुरक्षा कमेटी की अवश्य लें अनुमति
-जिला में प्रत्येक महीने सडक़ सुरक्षा को लेकर की गई बैठकों और सडक़ सुरक्षा को लेकर जिला में किए गए कार्यों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों की की प्रशंसा
-नेशनल हाइवे पर अवैध रास्तों का निर्माण करने वालों पर पुलिस करें सख्त कार्यवाही
-उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की मासिक बैठक करते हुए दिए दिशा-निर्देश
मीडिया रिपोर्ट सोनीपत।।
उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने कहा कि जिला में सडक़ सुरक्षा को लेकर कोई समझौता न करें। यह आम आदमी की जान की सुरक्षा को लेकर अति महत्वपूर्ण विषय है और सभी विभाग इसमें तालमेल के साथ काम करें। आम लोगों को जागरूक करें और यातायात को नियंत्रित करने में मिलकर कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सभी सडक़ एजेंसियां जिला में जहां भी सडक़ हादसा होता है उसके कारणों का पता लगाकर पुख्ता इंतजाम करवाएं ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो। अगर भविष्य में वहां पर कोई हादसा होता है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने गुरूवार को लघु सचिवालय में सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की मासिक बैठक करते हुए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने एनएचएआई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोहरे के चलते एनएच-44 व केएमपी पर तैनात रेस्क्यू व रिस्पांस टीमों व एंबुलेंसों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि जरूरत पडऩे पर तुरंत वाहनों व लोगों को रिस्क्यू किया जा सके। इसके अलावा उन्होंनें अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कई सडक़ों पर काबली कीकर व पेड़ों के टहनियां फैलने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी सडक़ों की जांच कर सडक़ पर फैली काबली कीकर व पेड़ों की टहनियों की तुरंत कटाई-छटाई करवाएं अन्यथा संबंधित एसडीओ व जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें किसी कार्य के लिए अगर किसी सडक़ा को तोडऩा है तो वह इसके लिए सडक़ सुरक्षा कमेटी की अनुमति अवश्य लें अगर कोई विभाग बिना अनुमति के सडक़ को तोड़ता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रदेश में सडक़ सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा हुई 11 बैठकों व सडक़ सुरक्षा को लेकर किए गए कार्यों को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह कार्य करते रहें ताकि लोगों को सडक़ पर चलते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उपायुक्त ने कहा कि नेशनल हाइवे पर अवैध रास्तों का निर्माण करने वालों पर पुलिस सख्त कार्यवाही करें।
बैठक में मामा भांजा चौंक के सदर्भ में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों में इसको ठीक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लागू करवाने के लिए निरंतर स्कूल वाहनों की चैकिंग करें और बिना परमिट के चलने वाली बसों के जब्त करें। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए संक्षिप्त बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में गोहाना एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, खरखौदा एसडीएम डॉ० निर्मल नागर, एसडीएम एवं आरटीए अमित कुमार, एसडीएम गन्नौर मनीष फौगाट, एसीपी अजीत ङ्क्षसह व राहुल देव सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
Officials Must Not Compromise on Road Safety, or Face Strict Action: Dr. Manoj Kumar
• Increase the number of rescue and response teams, as well as ambulances, deployed on NH-44 due to fog.
• Immediately trim and remove trees and shrubs obstructing roads, or action will be taken against responsible officials.
• Departments must seek permission from the Road Safety Committee before breaking any road in the district.
• Commendation for monthly road safety meetings and related efforts in the district by the Deputy Commissioner.
• Strict action against those creating illegal pathways on National Highways.
Media Report, Sonipat:
Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar emphasized that no compromises should be made on road safety in the district, as it is a crucial issue concerning the safety of human lives. He urged all departments to work in coordination, spread public awareness, and take collaborative steps to manage traffic.
Dr. Kumar stated that all road agencies must identify the causes of accidents wherever they occur in the district and implement necessary measures to prevent future incidents. If accidents continue at the same locations, strict action will be taken against the responsible agency.
During a monthly meeting of the Road Safety and Safe School Vehicle Policy Committee on Thursday at the Mini Secretariat, Dr. Kumar issued specific directives. He instructed NHAI officials to increase the number of rescue and response teams, as well as ambulances, on NH-44 and KMP Expressway due to fog, ensuring immediate rescue operations for vehicles and individuals in need.
He also directed officials to inspect roads and trim any trees or branches obstructing the pathways, especially invasive species like Kabuli Kikar. Failure to do so will result in action against the responsible SDOs and JEs.
Additionally, he warned all departments to seek prior approval from the Road Safety Committee before breaking any roads for work. Any unauthorized roadbreaking will lead to strict action against the concerned department.
Dr. Kumar praised the efforts of various departments for holding 11 meetings—the highest in the state—on road safety and implementing related measures in the district. He urged them to continue working with the same dedication to ensure safe and smooth road travel for the public.
He directed police officials to take strict action against those creating illegal pathways on National Highways. Regarding the Mama-Bhanja Chowk issue, he instructed concerned officials to resolve it within 15 days.
He also tasked all SDMs to enforce the Safe School Vehicle Policy by regularly inspecting school vehicles and seizing buses operating without permits.
During a brief discussion on illegal mining, Dr. Kumar issued strict instructions to concerned officials for its prevention.
The meeting was attended by Gohana SDM Anjali Shrotriya, Kharkhoda SDM Dr. Nirmal Nagar, SDM and RTA Amit Kumar, Ganaur SDM Manish Phogat, ACP Ajit Singh, ACP Rahul Dev, and other officials.
Comments
No more comments to display.