"प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 3 दिन में पाकिस्तान का 'तेहरवीं': अनिल विज ने तिरंगा रैली और राष्ट्रव्यापी जश्न का किया आह्वान"
मीडिया रिपोर्ट ,चंडीगढ़, 15 मई:
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा –
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान का 'तेहरवीं' सिर्फ तीन दिन में कर दी — जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।"
उन्होंने कहा कि कई पाकिस्तानी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है और पाकिस्तान अब वर्षों तक इससे उबर नहीं पाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए इस रविवार अंबाला में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी।
"पूरे देश को इस जीत का जश्न मनाना चाहिए, इसलिए देशभर में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं।" – विज
जब मीडिया ने उनसे पाकिस्तान को जवाब देने के बाद जनता द्वारा जश्न मनाने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि पूरा देश जश्न मना रहा है और हर जगह तिरंगा रैलियों के जरिए लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में अंबाला में भी इस रविवार तिरंगा रैली निकाली जाएगी क्योंकि यह राष्ट्र की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
"जो हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं, वही सही है।" – विज
उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी अगर राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम करती है, तो वह अच्छा है, लेकिन कांग्रेस और अन्य दलों को विदेशी नेताओं की बातों पर ध्यान देने की बजाय प्रधानमंत्री की बातों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वही सही है।
"लोगों ने खुद से तुर्किये और अज़रबैजान का बहिष्कार शुरू कर दिया है।" – विज
जब तुर्किये के साथ व्यापारिक रिश्ते तोड़ने और जेएनयू द्वारा समझौते रद्द करने पर सवाल पूछा गया, तो विज ने इसे देशभक्तिपूर्ण भावना बताते हुए लोगों को सलाम किया और कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है।
"तुर्किये एक कृतघ्न देश है।" – विज
तुर्किये पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब वहां भूकंप आया था, तब भारत ने काफी मदद की थी, फिर भी वह भारत के विरोध में खड़ा हो गया। ऐसे देशों से किसी प्रकार के संबंध नहीं रखने चाहिए जो हमारे खिलाफ खड़े हों।
"जनता ही लोकतंत्र है, और लोकतंत्र ही ईश्वर है।" – विज
IMF द्वारा पाकिस्तान को 8,300 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी करने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा –
"इसमें कई पक्ष शामिल हैं, धीरे-धीरे सबका सच सामने आ जाएगा, क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही ईश्वर होती है।"
"Pakistan's 'Tehravin' in 3 Days Under PM Modi's Leadership: Anil Vij Calls for Nationwide Celebration with Tiranga Rally"
Media Report, Chandigarh, 15th May-
Haryana's Energy, Transport, and Labour Minister, Sh. Anil Vij, stated:
"Under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, the Indian Armed Forces performed Pakistan’s 'terahvin' (13th-day mourning ritual) in just three days — which is a major achievement."
He said that several Pakistani bases were completely destroyed, and now Pakistan will not be able to recover for many years.
He further announced that a massive Tiranga Rally will be held this Sunday in Ambala to boost the morale of the Indian Army.
"The entire country should celebrate this victory; that’s why Tiranga rallies are being organized across the nation." – Vij
When asked by the media about the public celebrating after Pakistan was given a strong response, he said that the whole nation is celebrating, and people are expressing their joy through Tiranga rallies. In this sequence, a rally will also be held in Ambala this Sunday, as this is a great national achievement.
"Whatever our Prime Minister says is the right path." – Vij
He said that while it’s good for any party to hold patriotic programs, the Congress and other parties should focus on what our Prime Minister is saying, not what foreign leaders are saying — because what the Prime Minister says is correct.
"People have started boycotting Türkiye and Azerbaijan on their own." – Vij
When asked about breaking trade ties with Türkiye and JNU canceling agreements, Vij called it a patriotic sentiment, saluted the people, and said this action is commendable.
"Türkiye is an ungrateful country." – Vij
Attacking Türkiye, he said that when it was struck by an earthquake, India helped significantly, but still, Türkiye stood against India. Therefore, no relationship should be maintained with such countries that oppose us.
"The people are democracy, and democracy is God." – Vij
Responding to a question about the IMF releasing the second tranche of ?8,300 crore to Pakistan, he said:
"There are many players involved in this; gradually, the truth of each will come out — because in a democracy, the public is God."
Comments
No more comments to display.