दिव्यांगों को सामान्य व्यक्ति से अलग न समझा जाए, वह भी हमारे समाज का एक अहम हिस्साः विधायक देवेंद्र कादियान
- बजाना कलां-खुर्द व बेगा गांव में दिव्यांगजनों व बुजुर्गों को बांटे जीवन सहायक उपकरण
- कादियान बोलें- शहर की समस्याओं का समाधान को लेकर जल्द जारी किए जाएंगे हेल्पलाइन नंबर
गन्नौरहलका विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि दिव्यांगों को सामान्य व्यक्ति से अलग न समझा जाए, वह भी हमारे समाज का एक अहम हिस्सा है, उन्हें भी सम्मान दिया जाए।
जीवन सहायक उपकरण दिव्यांगजनों व बुजुर्गों के लिए एक सहारा बनेगा। दिव्यांगों की सहायता और सेवा करना एक पुनीत कार्य है। विधायक कादियान पैतृक गांव बजाना में अपने आवास पर सहायक उपकरण शिविर कार्यक्रम में बोल रहे थे। बजाना कलां के अलावा गांव बेगा में भी शिविर लगाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एलिम्को आसरा संचालक प्रवीन लांबा ने की। आरयूवाई के तहत 141 बुजुर्गों को 40 व्हीलचेयर, 80 कान की मशीन व अन्य सामान एलिम्को आसरा सोनीपत की तरफ से विधायक के हाथों लाभार्थियों में वितरित किया गया।
सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग व बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी छा गई और कहा कि उनके जीवन में यह सहायक यंत्र कठिनाइयों को कम कर जीवन को सरल बनाने का काम करेंगे। अब वे कहीं भी आने जाने के लिए परेशान नहीं होंगे। इस मौके पर डा. विक्रम, डा. यशवीर, करण, मनीषा सैनी आदि मौजूद रहे।
विधायक ने एलिम्को आसरा की इस पहल की भी सराहना की, जिससे क्षेत्र के दिव्यांग व बुजुर्गों को उनके घर के पास उपकरण मिल जाते है। साथ ही दिव्यांगों को उपकरण सही ढंग से उपयोग करने का सुझाव दिया। कादियान ने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। जल्द ही उनकी तरफ से जनहित में हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। जिन पर कॉल कर शहरवासी बिजली, पानी, गंदगी इत्यादि से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवा सकेंगे।
इसके बाद उनकी टीम सदस्य संबंधित अधिकारियों से तालमेल बनाकर उन समस्याओं का समाधान कराने का काम करेंगे। इससे आमजन को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर नहीं काटने होंगे।
People with Disabilities Should Not Be Considered Different from Others; They Are an Integral Part of Society: MLA Devender Kadian
• Distributed Assistive Devices to People with Disabilities and the Elderly in Bajana Kalan-Khurd and Bega Villages
• Kadian Announces Helpline Numbers to Address City Issues Soon
Ganaur constituency MLA Devender Kadian emphasized that people with disabilities should not be considered different from others; they are an important part of our society and deserve respect. He added that assistive devices serve as a vital support for people with disabilities and the elderly, making their lives easier. Helping and serving people with disabilities is a noble cause.
MLA Kadian was speaking at an assistive device distribution camp at his ancestral village, Bajana Kalan. A similar camp was also organized in Bega village. The program was chaired by ALIMCO Aasra Director Praveen Lamba. Under the RUY scheme, 141 elderly individuals were provided with 40 wheelchairs, 80 hearing aids, and other equipment by ALIMCO Aasra, which were distributed to the beneficiaries through MLA Kadian.
The recipients expressed joy upon receiving the assistive devices, stating that these tools would reduce challenges and simplify their daily lives, making mobility easier.
MLA Kadian praised ALIMCO Aasra’s initiative, which ensures that people with disabilities and the elderly receive equipment near their homes. He also advised the recipients on the proper use of the devices. Kadian reiterated his commitment to the overall development of the region and announced that helpline numbers would soon be launched for public benefit.
Through these helplines, residents will be able to report issues related to electricity, water, sanitation, and more. His team will coordinate with the concerned officials to resolve these issues, sparing the public from repeated visits to government offices.
The event was attended by Dr. Vikram, Dr. Yashveer, Karan, Manisha Saini, and others.
Comments
No more comments to display.