प्रधानमंत्री मोदी ने बजट सत्र की शुरुआत में मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए देश के सर्वांगीण विकास और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साझा किया
मीडिया रिपोर्ट,दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज बजट सत्र की शुरुआत में मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं। सदियों से हम ऐसे अवसरों पर मां लक्ष्मी को याद करते आ रहे हैं... मां लक्ष्मी हमें सफलता और बुद्धि प्रदान करती हैं... मैं महालक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे गणतंत्र ने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत गर्व की बात है...इस देश के लोगों ने मुझे तीसरी बार ये जिम्मेदारी दी है और ये इस तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे, विकसित भारत का जो संकल्प इस देश ने लिया है उस दिशा में यह बजट सत्र, यह बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा, नई ऊर्जा देगा कि देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा तब विकसित होकर रहेगा। 140 करोड़ देशवासी अपने सामूहिक प्रयासों से इस संकल्प को पूरा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "तीसरे कार्यकाल में हम मिशन मोड में देश को सर्वांगीण विकास की दिशा में चाहे वह भौगोलिक रूप से हो, सामाजिक रूप से हो या आर्थिक भिन्न-भिन्न संदर्भ में हो, हम सर्वांगीण विकास के संकल्प को लेकर मिशन मोड में आगे बढ़ते जा रहे हैं।"
PM Modi Begins Budget Session with Prayers to Goddess Lakshmi, Reaffirms Vision for a Developed India by 2047
Media Report, Delhi –
Prime Minister Narendra Modi commenced the Budget Session by offering prayers to Goddess Lakshmi, symbolizing prosperity, and reiterated India's commitment to becoming a developed nation by 2047.
PM Modi stated, “At the beginning of this Budget Session, I bow to Goddess Lakshmi, the deity of prosperity. For centuries, we have remembered Goddess Lakshmi on such occasions… She blesses us with success and wisdom. I pray to Goddess Mahalakshmi for her special grace on every poor and middle-class citizen of the country.”
Highlighting India’s progress, he remarked, “Our Republic has completed 75 years, which is a matter of great pride for every citizen. The people of this country have entrusted me with this responsibility for the third time, and this is the first full budget of our third term. I can confidently say that when India celebrates 100 years of independence in 2047, this Budget and this Session will instill new confidence and energy towards achieving our vision of a Developed India. The 140 crore citizens of India will fulfill this goal through their collective efforts.”
PM Modi further emphasized, “In our third term, we are operating in mission mode to ensure the all-round development of the nation, whether it is in geographical, social, or economic aspects. We are progressing with a dedicated mission to achieve comprehensive development in every sector.”
Comments
No more comments to display.