14 अप्रैल को हरियाणा में होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, करेंगे हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन : बड़ौली
आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना को लेकर गुरुग्राम में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक
बैठक में 9 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, विधायक, मंत्री और मंडल अध्यक्ष हुए शामिल
एक मजबूत संगठन के आधार पर ही बनती हैं सरकारें : पंडित मोहन लाल बड़ौली
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह रहे मौजूद
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ़।
आगामी कार्यक्रमों की योजना रचना को लेकर सोमवार को गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक हुई। इस मौके पर विशेष रूप से राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा आएंगे और हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, इसके अलावा प्रधानमंत्री का एक और कार्यक्रम होगा। आगामी कार्यक्रमों के बोलते हुए उन्होंने कहा कि दो और तीन अप्रैल को समालखा में कार्यशाला होगी जिसमें सभी जिलों के अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल रहेंगे। गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम नेताओं का स्वागत किया।
श्री बड़ौली ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है जिसे पार्टी मंडल स्तर पर मनाएगी और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती भी मंडल स्तर पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को बूथ स्तर पर सुना जाएगा। आज की इस बैठक में गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नूंह, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, पलवल, पटौदी जिला के जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, चुनाव लड़े प्रत्याशी, मंत्री और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत संगठन के आधार पर ही सरकारें बनती है। हरियाणा में भाजपा का संगठन मजबूत है और इसी का परिणाम है कि हम लगातार चुनाव जीत रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचा है। श्री बड़ौली ने कहा कि हमें बूथ को मजबूत करना है और समितियां गठित करनी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में सदस्यता अभियान अच्छा चला जिसकी प्रशंसा दिल्ली की बैठकों में होती है और इसके लिए हरियाणा के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अब जिला, मंडल और बूथ स्तर पर छोटी-छोटी टोलियां बनाएं और हर बूथ की बैठक में कार्यकर्ताओं को शामिल करें। श्री बड़ौली ने कहा कि सात जिलों में बिहार स्थापना दिवस मनाया गया, यह कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरा को लेकर योजना रचना तैयार की जाएगी और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई जाएगी।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ है। यदि चुनाव एक साथ कराए जाएं तो सरकारी खजाने पर भार भी कम पड़ेगा। देश के अंदर हर चार महीने में कहीं ना कहीं चुनाव होते हैं, आचार संहिता के कारण विकास के कार्यों पर असर पड़ता है। श्री धनखड़ ने कहा कि एक साथ चुनाव कराना कोई नया विचार नहीं है, यह भारत की प्रगति के लिए एक रणनीतिक अनिवार्यता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हर मौकों पर लोगों से एक राष्ट्र, एक चुनाव पर आम राय बनाएं और लोगों को जागरूक करें।
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने मंडल और बूथ को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर स्तर के कार्यकर्ता का अपना महत्व है, लेकिन बूथ व मंडल अध्यक्षों की भूमिका संगठन के कार्य में सबसे अहम होती है। अपने संगठन को बूथ से मंडल तक मजबूत करना मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मंडल की नियमित बैठकें होनी चाहिए और हर बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य हो।
PM Narendra Modi to Visit Haryana on April 14, Inaugurate Hisar Airport: Badauli
BJP Holds Organizational Meeting in Gurugram to Plan Upcoming Events
-
District presidents, in-charges, former presidents, MLAs, ministers, and block presidents from nine districts participated.
-
Governments are formed on the foundation of a strong organization: Pandit Mohan Lal Badauli
-
BJP State President Mohan Lal Badauli, National Secretary Om Prakash Dhankar, Organizational Minister Phanindranath Sharma, State General Secretary Surendra Poonia, and Cabinet Minister Rao Narbir Singh were present.
Media Report, Chandigarh:
A BJP organizational meeting was held on Monday at the party office, Gurukamal, in Gurugram, under the chairmanship of Haryana BJP State President Pandit Mohan Lal Badauli. National Secretary Om Prakash Dhankar, Organizational Minister Phanindranath Sharma, State General Secretary Surendra Poonia, and Cabinet Minister Rao Narbir Singh were also present.
During the meeting, State President Badauli announced that Prime Minister Narendra Modi will visit Haryana on April 14 to inaugurate Hisar Airport, along with attending another scheduled event. He also informed that a workshop will be held in Samalkha on April 2-3, where all district and block presidents will participate.
Gurugram District President Sarvapriya Tyagi welcomed State President Pandit Mohan Lal Badauli and other senior leaders. Badauli also highlighted that April 6 marks BJP's Foundation Day, which will be celebrated at the block level, while April 14, the birth anniversary of Dr. B.R. Ambedkar, will also be observed at the same level. Additionally, Prime Minister Modi’s "Mann Ki Baat" on March 30 will be heard at the booth level.
The meeting saw participation from district presidents, former district presidents, district in-charges, MLAs, election candidates, ministers, and block presidents from Gurugram, Faridabad, Ballabhgarh, Nuh, Rewari, Rohtak, Jhajjar, Palwal, and Pataudi.
Strong Organization Ensures Electoral Success: Badauli
State President Badauli praised party workers for their efforts in the municipal elections and emphasized that a strong organization is the backbone of any government. He highlighted that the BJP’s organizational strength in Haryana has been instrumental in winning consecutive elections, making history by forming the state government for the third time.
Badauli urged party workers to strengthen booths and form committees, emphasizing that Haryana’s membership drive has been highly successful, earning praise even in Delhi meetings. He encouraged the formation of small groups at district, block, and booth levels to boost grassroots participation.
National Secretary Dhankar Speaks on ‘One Nation, One Election’
National Secretary Om Prakash Dhankar discussed the "One Nation, One Election" initiative, stating that a committee under former President Ram Nath Kovind has been formed to explore this idea. Simultaneous elections could reduce the financial burden on the government and prevent the frequent imposition of the Model Code of Conduct, which hampers development work. He urged party workers to spread awareness and build public consensus on the issue.
Strengthening Booths and Mandals Key to Success
Organizational Minister Phanindranath Sharma emphasized the importance of strengthening booths and mandals, as booth and block-level leaders play a crucial role in party operations. He stressed that regular mandal meetings must be held with full participation of all workers.
BJP is now preparing for PM Modi’s Haryana visit, with detailed planning and worker responsibilities being assigned for the event.
Comments
No more comments to display.