संविधान की रक्षा और कर्तव्य का पालन करना हम सबकी की पहली जिम्मेदारी-एडीसी अंकिता चौधरी
-लघु सचिवालय में आयोजित सामूहिक संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलवाई संविधान प्रस्तावना की शपथ
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
देश के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर सबका संविधान-सबका स्वाभिमान थीम पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में सामूहिक संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि सभी नागरिक भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप लोकतंत्र को सुदृढ़ करने, सामाजिक भेदभाव को दूर करने और देश की अखंडता को बरकरार रखने में अपने कत्र्तव्य का निर्वहन करे। हम कभी भी कोई ऐसा कार्य ना करें, जिससे संविधान की भावना को ठेस पहुंचे।
संविधान की पालना करना हमारा राष्ट्रीय धर्म है, जो कि सभी वर्गों की भलाई एवं न्याय दिलवाने के लिए लिखा गया था। देश स्वतंत्र होने के बाद भारतीय गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था |
इस मौके पर डीसीपी प्रबीना पी, एसडीएम अमित कुमार, डीडीपीओ जितेन्द्र कुमार, डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इन विभागों में भी किया गया सामूहिक संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन
उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार के निर्देशन में नगर निगम सोनीपत, महिला एंव बाल विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, खेल विभाग, सिंचाई विभाग, आयुष विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, मार्केट कमेटी सोनीपत, नगर परिषद गोहाना कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, आबकारी एव कराधान विभाग सहित सभी विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संविधान प्रस्तावना की शपथ ली गई और संकल्प लिया गया कि वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे।
Protecting the Constitution and Upholding Duty is Our Primary Responsibility: ADC Ankita Chaudhary
• On Friday, Additional Deputy Commissioner administered the oath of the Constitution’s Preamble to officials and employees at a collective reading event held at the Mini Secretariat.
Media Report, Sonipat:
As part of the district administration’s programs themed “Sabka Samvidhan-Sabka Swabhiman,” marking the 75th anniversary of the Indian Constitution, a collective Constitution Preamble reading event was organized on Friday in the conference hall of the Mini Secretariat. Additional Deputy Commissioner Ankita Chaudhary led the program and administered the oath of the Preamble to all officials and employees present.
ADC Ankita Chaudhary emphasized the importance of strengthening democracy, eliminating social discrimination, and maintaining the country’s integrity in line with the core values of the Indian Constitution. She reminded everyone to avoid actions that harm the Constitution’s essence and stated that following the Constitution is our national duty, written to ensure justice and welfare for all. She also highlighted that after India’s independence, the Constitution was finalized on November 26, 1949, and implemented on January 26, 1950.
Departments That Also Held the Collective Constitution Preamble Reading Program:
Under the guidance of Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar, collective Preamble reading events were conducted in several departments, including:
• Municipal Corporation Sonipat
• Women and Child Development Department
• Fisheries Department
• Sports Department
• Irrigation Department
• AYUSH Department
• Agriculture and Farmers’ Welfare Department
• District Horticulture Office
• Market Committee Sonipat
• Gohana Municipal Council Office
• District Election Office
• Excise and Taxation Department
Officials and employees in these departments pledged to perform their duties with honesty and dedication.
Comments
No more comments to display.