सोनीपत में नई दरों पर रजिस्ट्री शुरू, पहले ही दिन 1.47 करोड़ की आय
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
सोनीपत जिले में सोमवार से नई कलेक्टर दरों पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्री शुरू हो गई है। खानपुर कलां और राई को छोड़कर जिले की बाकी तहसीलों में कुल 77 रजिस्ट्री हुईं, जिससे सरकार को 1.47 करोड़ रुपये की आय हुई।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार 4 जुलाई से नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं, जिनमें 10% से लेकर 50% तक की वृद्धि की गई है। इससे पहले 1 दिसंबर 2024 को 5% से 20% तक की बढ़ोतरी की गई थी।
हालांकि लोगों को अब रजिस्ट्री में कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन नई दरों के चलते उन्हें ज्यादा खर्च उठाना पड़ रहा है। सोमवार को गोहाना में 22, खरखौदा में 7, सोनीपत में 29 और गन्नौर में 19 रजिस्ट्री दर्ज की गईं।
जिला राजस्व अधिकारी कनब कुमार ने बताया कि नई दरों पर रजिस्ट्री प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू हो चुकी है, जिससे खरीदारों को अब सुविधा होगी।
Registrations Begin at New Collector Rates in Sonipat; ?1.47 Crore Revenue on First Day
Media Report, Sonipat-
Starting Monday, property registrations in Sonipat district resumed under the new collector rates, excluding Khanpur Kalan and Rai sub-tehsils. A total of 77 property registrations were recorded across remaining tehsils, generating ?1.47 crore in revenue for the government.
As per state government directives, the revised circle rates effective from July 4 have been increased by 10% to 50%. Earlier, an increment of 5% to 20% had been implemented on December 1, 2024.
While this brings relief to property buyers in terms of process, it has also resulted in higher costs due to the increased rates. On Monday, Gohana saw 22 registrations, Kharkhoda 7, Sonipat 29, and Ganaur 19.
District Revenue Officer Kanab Kumar stated that the registry process under the new rates is now running smoothly, ensuring ease for property buyers.
Comments
No more comments to display.