राई हलके की चार सड़कों का नवीनीकरण 3.64 करोड़ की लागत से जल्द होगा शुरू
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
जिले के राई विधानसभा क्षेत्र में आने वाली चार प्रमुख सड़कों का 3.64 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और मुख्यालय से स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को जर्जर सड़कों से निजात मिलेगी।
नवीनीकरण की जाने वाली सड़कों में शामिल हैं:
गांव मेहंदीपुर से यमुना बांध रोड (3.36 किमी) – ₹1.85 करोड़
मुरथल से मेहंदीपुर रोड (2.61 किमी) – ₹22.21 लाख
मच्छरोला से मेहंदीपुर रोड (1.81 किमी) – ₹81.02 लाख
मच्छरोला यमुना घाट से यमुना नदी रोड (1.41 किमी) – ₹76.01 लाख
इन सड़कों से चार गांव आपस में जुड़ते हैं और रोज़ाना हजारों वाहन इनसे गुजरते हैं। ग्रामीण लंबे समय से सड़कों की खराब स्थिति को लेकर शिकायत कर रहे थे। लोगों की परेशानियों को देखते हुए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। उपमंडल अभियंता दिलबाग मेहरा के अनुसार, नवीनीकरण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
Renovation of Four Roads in Rai Constituency to Begin Soon at a Cost of ?3.64 Crore
Media Report, Sonipat-
In a major development for commuters and villagers, four roads in the Rai constituency of the district are set to be renovated at a total cost of ?3.64 crore. The Public Works Department (PWD) has completed the tender process and received allotment approval from headquarters. The roadwork will commence soon, easing travel for thousands of daily commuters.
The roads selected for renovation are:
Mehndipur to Yamuna Dam Road (3.36 km) – ?1.85 crore
Murthal to Mehndipur Road (2.61 km) – ?22.21 lakh
Machhrola to Mehndipur Road (1.81 km) – ?81.02 lakh
Machhrola Yamuna Ghat to Yamuna River Road (1.41 km) – ?76.01 lakh
These roads connect around four villages and are used daily by thousands of vehicles. Villagers had long demanded their repair due to their deteriorated condition. Responding to public concerns, the department prepared and submitted a proposal, which has now been approved. According to Sub-Divisional Engineer Dilbag Mehra, the renovation work will begin shortly.
Comments
No more comments to display.