सन्त शिरोमणि गुरू रविदास सम्पूर्ण मानवता के मार्गदर्शक : डॉ रीटा शर्मा
: रविदास जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
: बाबा तारानाथ डेरा के वार्षिकोत्सव में शामिल होकर आमजन को दी शुभकामनाएं
मीडिया रिपोर्ट, गोहाना।
सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा ने कहा कि सन्त शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज पूरी मानवता के मार्गदर्शक हैं। आज देश, प्रदेश व समाज को आगे बढाने के लिए हमें मिलकर युवा वर्ग को महापुरुषों की विचारधारा से जोड़ना होगा, तभी वो सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपना योगदान दे पाएंगे।
बुधवार को सन्त शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज के 648वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा ने रविदास चौपाल, गांधी नगर गोहाना व रविदास मंदिर सरकारी स्कूल के सामने न्यात में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं द्वारा उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में डॉ रीटा शर्मा ने गुरू रविदास जी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने जाति-धर्म से ऊपर उठकर पूरी मानवता को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उनकी वाणी और शिक्षाएं इतनी प्रासंगिक है कि आज भी हमें राह दिखाती हैं। संत रविदास जी के नेक विचार और गुण आमजन को समाज मे समरसता व भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करते है। मुझे खुशी है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आमजन के हित में निरंतर काम कर रहे हैं। उन्होंने एक ऐसी व्यवस्था को शुरूआत किया है, जिसमें गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति का उत्थान सुनिश्चित हो सके। हमारे संत महात्माओं ने हमेशा निजी हितों को पीछे छोड़ते हुए आमजन को आगे बढ़ने पर जोर दिया है। आज इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी काम कर रहे हैं।
ऐसे समय में जब हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व इतना बेहतरीन तरीके से संत महापुरुषों के विचार को आगे बढ़ा रहा है तो हम सभी की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर अपनी युवा पीढ़ी को संत महापुरुषों के विचार से जोड़ें और उन्हें समाज देश के लिए काम करने के लिए प्रेरित करें, ताकि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके। न्यात में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने डॉ रीटा शर्मा से उनके साथ डांस करने का अनुरोध किया, जिसे वो टाल नहीं सकीं और उन्होंने महिलाओं संग डांस किया।
बाबा तारानाथ डेरा पहुंचकर डॉ रीटा शर्मा ने लिया आशीर्वाद
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा ने खेड़ी दमकन स्तिथ बाबा तारानाथ डेरा पहुंचकर वार्षिकोत्सव एवं भण्डारा कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बाबा तारानाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया व बाबा बोलिया नाथ का आशीर्वाद लिया। डॉ रीटा शर्मा ने कहा कि सन्त-महात्माओं की बदौलत आमजन को दिशा मिलती है। उनके विचार हमें समाज के प्रति अपना योगदान देने व भलाई कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा तारानाथ जी का आशीर्वाद आज भी इलाके के लोगों को मिलता है, जिसकी बदौलत दूर-दराज से लोग अपनी मान्यता अनुसार वार्षिकोत्सव में भागीदारी करते हैं।
Sant Shiromani Guru Ravidas: A Guide for All Humanity - Dr. Rita Sharma
Participated in Various Events on the Occasion of Ravidas Jayanti
Extended Best Wishes to the Public at Baba Taranath Dera's Annual Celebration
Media Report, Gohana –
Dr. Rita Sharma, wife of Cooperation, Prisons, Heritage, and Tourism Minister Dr. Arvind Sharma, stated that Sant Shiromani Guru Ravidas Ji Maharaj is a guide for all of humanity. She emphasized that for the progress of the nation, state, and society, it is essential to connect the youth with the ideology of great personalities, enabling them to contribute with a positive mindset.
On Wednesday, on the auspicious occasion of the 648th birth anniversary of Sant Shiromani Guru Ravidas Ji Maharaj, Dr. Rita Sharma participated in programs held at Ravidas Chaupal in Gandhi Nagar, Gohana, and Ravidas Temple near the Government School in Nyat. The villagers, especially the women, warmly welcomed her with garlands and flowers.
In her address, Dr. Rita Sharma extended her best wishes on Guru Ravidas Ji Maharaj's Jayanti, stating that he transcended caste and religion, inspiring all of humanity to move forward with a positive perspective. She emphasized that his words and teachings remain highly relevant even today, guiding us towards righteousness.
She highlighted that Sant Ravidas Ji’s noble thoughts and virtues encourage people to promote social harmony and brotherhood. Expressing her satisfaction, she mentioned that Prime Minister Narendra Modi and Chief Minister Nayab Singh Saini are continuously working for the welfare of the public. They have initiated a system that ensures the upliftment of the poor and the needy.
Dr. Rita Sharma further emphasized that saints and sages have always prioritized the welfare of society over personal interests. Today, Prime Minister Modi and Chief Minister Saini are following the same path, working tirelessly for the common people. As the national and state leadership actively promotes the thoughts of great saints and personalities, it is also the responsibility of all citizens to connect the youth with these ideals and inspire them to contribute to society and the nation, ensuring India's continuous progress.
During the event in Nyat, women requested Dr. Rita Sharma to join them in a dance performance, which she graciously accepted, dancing along with them.
Dr. Rita Sharma Seeks Blessings at Baba Taranath Dera
Dr. Rita Sharma, wife of Cabinet Minister Dr. Arvind Sharma, visited Baba Taranath Dera in Kheri Damkan to participate in the annual celebration and community feast. She paid floral tribute to the idol of Baba Taranath and received blessings from Baba Boliya Nath.
She emphasized that saints and sages provide direction to the common people, and their teachings inspire individuals to contribute to society and promote noble deeds. She acknowledged that Baba Taranath Ji’s blessings continue to reach the people of the region, attracting devotees from far and wide to participate in the annual celebration as per their faith.
Comments
No more comments to display.