सोनीपत डीसी के PA रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने तीन लाख 50 हजार के साथ पकड़ा
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत, हरियाणा:
हरियाणा के सोनीपत में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उपायुक्त डॉक्टर मनोज कुमार के निजी सहायक शशांक को ₹3.5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक क्लर्क से राई तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क की पोस्टिंग के बदले ₹5 लाख की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने पहले ही ₹1.5 लाख कैश में दे दिए थे, लेकिन जब नियुक्ति नहीं हुई तो उसने एसीबी में शिकायत कर दी।
इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही शिकायतकर्ता ने बकाया ₹3.5 लाख शुक्रवार को देने की कोशिश की, टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शशांक को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह खबर जिले में तेजी से फैल गई और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया।
ब्यूरो की टीम शशांक को उसके आवास पर भी लेकर पहुंची, जहां टीम ने छानबीन की। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि वहां से क्या बरामद हुआ, लेकिन कुछ दस्तावेज मिलने की पुष्टि हुई है।
DSP सोमबीर देशवाल ने बताया, “हमें क्लर्क ने शिकायत दी थी कि जिला उपायुक्त का पीए शशांक उससे रजिस्ट्री क्लर्क की पोस्टिंग के नाम पर रिश्वत मांग रहा है। पहले ₹1.5 लाख दिए गए थे और आज ₹3.5 लाख के साथ उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं और जांच जारी है।”
Sonipat DC’s PA Caught Taking ?3.5 Lakh Bribe by Anti-Corruption Bureau
Media Report, Sonipat, Haryana:
In a major crackdown on corruption, the Anti-Corruption Bureau (ACB) arrested Dr. Manoj Kumar’s personal assistant, Shashank, the PA to the Deputy Commissioner (DC) of Sonipat, while accepting a bribe of ?3.5 lakh.
According to the ACB, the accused had initially demanded ?5 lakh from a clerk in exchange for posting him as a registry clerk at the Rai Tehsil. The complainant had already paid ?1.5 lakh earlier. However, when no posting was made, the clerk approached the ACB with a formal complaint.
Following this, the bureau set a trap. As soon as the complainant handed over the remaining ?3.5 lakh on Friday, ACB officials nabbed Shashank red-handed. The news spread rapidly across the district, creating a stir in administrative circles.
The ACB team also raided the accused’s residence, thoroughly searching the premises. While no large recoveries were confirmed yet, some documents were reportedly seized.
DSP Sombir Deshwal of ACB Sonipat confirmed, “A clerk had complained about Shashank demanding a bribe for posting at Rai Tehsil. We arrested him today with ?3.5 lakh. He had already taken ?1.5 lakh earlier. Some documents have been recovered from his residence, and further investigation is ongoing.”
Comments
No more comments to display.