सोनीपत पेट्रोल पंप लूटकांड: चौथा आरोपी सूरज गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड पर
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत (कुंडली):
कुंडली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर लूट और फायरिंग के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की टीम ने उसे पकड़ा और अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
इस वारदात की शिकायत 28 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी सेल्समैन कुलदीप ने की थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने सहकर्मियों संजय और किशोर के साथ रात 9 बजे ड्यूटी पर थे और कैश का हिसाब कर रहे थे। तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलते ही चार हमलावर अंदर घुस आए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, तीन फायर किए और नकदी लूटकर फरार हो गए।
हमले के दौरान आरोपियों ने प्रदीप से नकदी छीनने की कोशिश की और उसकी छाती में गोली मार दी। एक गोली संजीव के पैर में लगी, जबकि एक गोली पेट्रोल भरवा रहे ट्रक चालक को लगी। पुलिस ने मामले में पहले ही अवनेंद्र, जयप्रकाश और विक्की को गिरफ्तार कर लिया था। अब चौथे आरोपी सूरज को भी पकड़ लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।
Sonipat Petrol Pump Robbery: Fourth Accused Suraj Arrested, Sent to 3-Day Remand
Media Report, Sonipat (Kundli):
In the sensational robbery and shooting incident at a petrol pump in Kundli, the Crime Unit Sector-3 team has arrested the fourth accused, identified as Suraj from Muzaffarpur, Bihar. He has been sent on three-day police remand for interrogation.
The case was registered on October 28, 2024, based on a complaint by Kuldeep, a salesman from Badaun, Uttar Pradesh, who was on duty that night along with Sanjay and Kishore. Around 9 PM, while they were settling the cash, someone knocked on the office door. As soon as they opened it, four assailants barged in, assaulted them, fired three gunshots, and looted the cash.
During the attack, they attempted to snatch cash from Pradeep and shot him in the chest. Another bullet hit Sanjeev’s leg, and a third struck a truck driver who was refueling. Earlier, police had already arrested Avnendra, Jayprakash, and Vicky. Now, with the arrest of Suraj, further investigation is underway.
Comments
No more comments to display.